Punjab Kings के IPL 2026 से बाहर होने से निराश हुई प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Published - 28 May 2026, 07:17 PM | Updated - 28 May 2026, 07:33 PM

Preity Zinta

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का सफर एक बार फिर उतार-चढ़ाव से भरा रहा और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। टीम के इस प्रदर्शन और टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने पर मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) काफी भावुक नजर आईं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक बेहद खास संदेश साझा किया है। हर साल की तरह इस सीजन में भी पंजाब को फैंस का भरपूर समर्थन मिला, जिसके लिए अभिनेत्री ने सबका दिल से आभार जताया है और एक इमोशनल नोट लिखा है।

Preity Zinta ने क्या कहा?

Preity Zinta

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का यह पूरा सीजन किसी रोलरकोस्टर राइड की तरह रहा। टीम ने सीजन में कुछ मैचों में बेहद शानदार जीत दर्ज की, जिसने फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंचा दी थीं।

हालांकि, कुछ नजदीकी मुकाबलों में लगातार मिली हार के कारण टीम अपनी लय खो बैठी। प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अपने पोस्ट में इस बात को स्वीकार किया कि इस साल टीम ने कई उतार-चढ़ाव देखे।

कभी टीम बहुत मजबूत दिखी तो कभी बेहद कमजोर, जिसके चलते वे इस बार भी नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने से चूक गए। आपको बता दें पंजाब किंग्स लीग स्टेज में लगातार 6 मैच हारी थी जिसकी वजह से मात्र 7 मैच जीच पाए थे।

IPL 2027 में इस रोल में नजर आएंगें MS Dhoni! CSK को छठा खिताब दिलाने का प्लान तैयार

साथ खड़े रहने के लिए प्रीति जिंटा ने फैंस का जताया आभार

पंजाब किंग्स भले ही इस सीजन में ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन उनके फैंस ने पूरे सीजन में टीम का साथ कभी नहीं छोड़ा। अपनी टीम के इसी वफादार फैन बेस को देखकर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) काफी भावुक हो गईं।

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने कहा कि पंजाब किंग्स के सभी फैंस और समर्थकों को एक बड़ा धन्यवाद, जो हर अच्छे और बुरे वक्त में हमारे साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने आगे कहा कि फैंस के इसी निस्वार्थ प्यार की वजह से यह पूरा सफर हमारे लिए बेहद खूबसूरत और यादगार बन सका।

जिस खिलाड़ी को अजिंक्य रहाणे ने किया IPL 2026 में इग्नोर, अब वापसी करते ही बल्लेबाज ने मचाया तहलका

अगले सीजन होगी दमदार वापसी, फैंस के लिए भेजा खास संदेश

आईपीएल 2026 का सफर खत्म होने के बाद अब पंजाब किंग्स की नजरें अगले सीजन पर टिकी हैं। प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अपने संदेश के आखिरी हिस्से में फैंस से वादा किया कि टीम आगे और बेहतर करने की कोशिश करेगी।

उन्होंने लिखा कि जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तब तक के लिए आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। पंजाब की टीम इस निराशा को पीछे छोड़कर अब नए सिरे से तैयारी करना चाहेगी ताकि आने वाले समय में अपने फैंस को चैंपियन बनने की खुशी दे सके।

Tagged:

preity zinta PUNJAB KINGS IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स

पंजाब किंग्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com