टी नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने किया ट्रेड, अब इस नई IPL टीम से खेलेगा यह तेज गेंदबाज
Table of Contents
T Natarajan trade: आईपीएल 2027 के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और दिल्ली कैपिटल्स काफी तेजी से बदलाव कर रही है। इस बार दिसंबर में मिनी ऑक्शन का आयोजन गोवा में होना है। वहीं, उससे पहले सभी 10 टीमों के पास रिटेंशन लिस्ट फाइनल करने का समय रहेगा। हालांकि, इस दौरान ट्रेड विंडो भी ओपन है।
इसी का फायदा दिल्ली उठा रही है और अपनी जरूरत के हिसाब से दूसरी टीमों के खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर रही है। वहीं, अपनी टीम से कुछ खिलाड़ियों को बाहर भी किया है। पहले कुलदीप यादव की विदाई हुई और ऋषभ पंत आए। वहीं, अब टी नटराजन (T Natarajan) को भी ट्रेड कर दिया गया है।
T Natarajan को दिल्ली कैपिटल्स ने किया ट्रेड
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) को दिल्ली कैपिटल्स ने 2025 के आईपीएल सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था। हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन और खराब फिटनेस के कारण नटराजन को दो सीजन में कुल 12 मैच ही खेलने को मिले, जिसमें उन्होंने 5 विकेट ही हासिल किए।
शायद यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने अब टी नटराजन को IPL 2027 से पहले ट्रेड करने का फैसला किया और वे अब सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ गए हैं।
अपनी पुरानी IPL टीम SRH में नटराजन की हुई वापसी

आईपीएल में अगले साल टी नटराजन (T Natarajan) एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद के साथ नजर आएंगे। इसी टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने लोकप्रियता हासिल की और उनकी अलग पहचान बनी। नटराजन ने 2020 से लेकर 2024 तक SRH के लिए खेला था। इस दौरान पांच सीजन में उन्होंने 55 पारियों में 65 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी 8.82 रही।
2024 का IPL सीजन टी नटराजन के लिए सबसे शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, हैदराबाद की टीम को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
DC और SRH के बीच इतने करोड़ में नटराजन को लेकर हुई डील
जैसा कि हमने बताया, दिल्ली कैपिटल्स ने टी नटराजन को 10.75 करोड़ में खरीदा था लेकिन SRH में उनकी वापसी कम पैसों पर हुई है। यह तेज गेंदबाज अपनी पुरानी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से अब 5 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर जुड़ेगा। इसका मतलब साफ़ है कि उनकी सैलरी में 5.75 करोड़ रुपये की कमी आई है।
सनराइजर्स हैदराबाद में टी नटराजन को नियमित रूप से खेलने का मौका मिलेगा, इसकी संभावना थोड़ी कम लग रही है, क्योंकि पिछले सीजन प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे युवा तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा किया था। देखना होगा कि नटराजन को पेस अटैक के मुख्य चेहरों में से एक के रूप में लिया गया है या फिर उनकी भूमिका बैकअप पेसर की होगी।
यह भी पढ़ें: पांचवें टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव की एंट्री, कुलदीप को भी मौका