पांचवें टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव की एंट्री, कुलदीप को भी मौका

Published - 15 Oct 2026, 09:19 AM | Updated - 15 Oct 2026, 10:20 AM

Team India 17

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत (India) की पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। हैदराबाद में हुए चौथे मैच में मेहमान टीम की जीत ने पांचवें मैच को बहुत ही अहम बना दिया है। अब सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और अंतिम मुकाबला निर्णायक होगा। यह मैच शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है।

आखिरी मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन प्लेइंग XI में दो चेंज हो सकते हैं। इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव को बेंगलुरु में खेलने का मौका मिल सकता है।

अभिषेक की जगह वैभव को मिल सकती है India की प्लेइंग XI में एंट्री

Team India 18

पांचवें टी20 में भारत (India) की प्लेइंग XI से अभिषेक शर्मा को बाहर किया जा सकता है। इसकी बड़ी वजह हैदराबाद टी20 में उनकी 24 गेंदों में 29 रनों की धीमी पारी है। 248 के रन चेज में अभिषेक ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा।

इसी वजह से अभिषेक को अंतिम मैच से बाहर करते हुए वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया जा सकता है। इस सीरीज में अभी तक वैभव को एक भी मैच नहीं खिलाया गया है, जिसकी तमाम जानकार आलोचना कर चुके हैं। उनका मानना है कि वैभव को इस तरह से लगातार बेंच पर बिठाना अच्छा नहीं है। अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भी उनके साथ ऐसा ही हुआ था। ऐसे में अब उन्हें बेंगलुरु में खिलाया जाने की उम्मीद है।

अर्शदीप इंजरी की वजह से हो सकते हैं बाहर, कुलदीप की एंट्री संभव

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चौथे टी20 में बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाजी वाले कंधे पर इंजरी हुई थी। वे काफी दर्द में नजर आए और फिर पारी में तीन गेंद शेष रहने के बावजूद रिटायर्ड हर्ट हो गए। टीम इंडिया (Team India) को न्यूजीलैंड दौरे पर भी जाना है। इसमें टी20 और वनडे सीरीज को मिलाकर कुल 10 मैच होने हैं।

ऐसे में अर्शदीप की भूमिका काफी अहम होने वाली है। इसी वजह से बाएं हाथ के पेसर को पांचवें टी20 से आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। कुलदीप ने पहले दो मैचों में तीन विकेट लिए थे लेकिन फिर उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। अब अर्शदीप की इंजरी उनके लिए वापसी का रास्ता तैयार कर सकती है।

ऐसी हो सकती है पांचवें टी20 में भारत की प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, मयंक यादव

यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण जिसके चलते हैदराबाद टी20 में भारत को करना पड़ा हार का सामना

Tagged:

team india abhishek sharma Arshdeep Singh kuldeep yadav IND vs WI Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com