टीम इंडिया के नए मुख्य चयनकर्ता का नाम फाइनल, पार्थिव पटेल नहीं यह दिग्गज संभालेगा कमान

Published - 15 Oct 2026, 12:10 PM

Chief Selector

भारतीय टीम की सीनियर चयन समिति के चीफ सिलेक्टर (Chief Selector) को लेकर कई महीनों से चर्चा जारी है। पहले संभावना जताई जा रही थी कि अजीत अगरकर को वर्ल्ड कप 2027 तक एक्सटेंशन मिल सकता है लेकिन फिर कुछ तकरार देखने को मिली और अगरकर ने खुद ही अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद हटने का फैसला किया।

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने लगभग 3 साल 3 महीने तक मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) के रूप में जिम्मेदारी संभाली और 4 अक्टूबर को अपना कार्यकाल पूरा किया। उनके जाने के बाद नए चीफ सिलेक्टर को लेकर कई नाम सामने आ रहे थे और सबसे आगे पार्थिव पटेल का नाम चल रहा था। अब साफ़ हो गया है कि इस पद पर किस दिग्गज को रखा जाएगा।

पार्थिव पटेल Chief Selector बनने की रेस से हुए बाहर

Chief Selector 1

BCCI ने 6 अक्टूबर को सिलेक्शन कमेटी में एक खाली जगह के लिए आवेदन मांगे थे। इसकी अंतिम तारीख 14 अक्टूबर थी। माना जा रहा था कि अगर आवेदन करने वाले व्यक्ति ने चयन समिति में मौजूद सदस्यों में से ज्यादा टेस्ट मैच खेले होंगे तो उसे चीफ सिलेक्टर (Chief Selector) बना दिया जाएगा। मौजूदा समय में कार्यवाहक मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा 24 टेस्ट के साथ सबसे अनुभवी हैं।

इसी वजह से पार्थिव पटेल को मुख्य दावेदार माना जा रहा था, क्योंकि उन्होंने ओझा से एक टेस्ट ज्यादा खेला है। 25 टेस्ट के अनुभव वाले पार्थिव डायरेक्ट चीफ सिलेक्टर (Chief Selector) बनने के लिए एलिजिबिल हो जाते लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि उन्होंने आवेदन ही नहीं किया है। इसी वजह से पार्थिव के चयन समिति का मुख्य चयनकर्ता बनने की संभावना खत्म हो गई है।

चीफ सिलेक्टर के रूप में ओझा के कार्यकाल में हो सकता है इजाफा

अजीत अगरकर के कार्यकाल खत्म होने के बाद, चयन समिति की अध्यक्षता यानी मुख्य सिलेक्टर के रूप में प्रज्ञान ओझा ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें अभी फुल टाइम इस पद की जिम्मेदारी नहीं दी गई है और लगता है कि आगे जब तक कोई उपयुक्त विकल्प नहीं मिलता है, तब तक उन पर ही भरोसा बरकरार रखा जा सकता है।

बता दें कि ओझा ने पिछले साल ही सिलेक्शन कमेटी ज्वाइन की थी और उनके कुछ फैसले काफी शानदार रहे। हाल ही में उन्होंने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी कराई।

लक्ष्मण का भी अहम रोल

हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए जब टीम इंडिया की सिलेक्शन मीटिंग हुई तो इसमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण भी नजर आए। तब कयास लगे थे कि शायद लक्ष्मण नए चीफ सिलेक्टर (Chief Selector) होंगे लेकिन बाद में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ़ किया था कि इस पूर्व बल्लेबाज को मीटिंग का हिस्सा इसलिए बनाया गया है, ताकि खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस संबंधी चीजों को लेकर बेहतर कम्युनिकेशन रहे।

अब पार्थिव के बाहर होने के फैसले से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वीवीएस लक्ष्मण की चयन मामलों में भूमिका और अधिक हो सकती है, जबकि प्रज्ञान ओझा चयन समिति के अंतरिम चेयरमैन बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें: पांचवें टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव की एंट्री, कुलदीप को भी मौका

Tagged:

team india Parthiv Patel PRAGYAN OJHA BCCI Chief Selector
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com