PAK vs SL Today Match Prediction, 3rd T20I – तीसरे T20 में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
Published - 12 Oct 2026, 01:36 PM | Updated - 12 Oct 2026, 01:47 PM
Table of Contents
PAK vs SL Today Match Prediction: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच T20I श्रृंखला का तीसरा मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरे मुकाबले में भी श्रीलंका टीम को 82 रन से मात दी है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने T20 श्रृंखला में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है।
पाकिस्तान टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका टीम 133 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए माज़ सदाक़त और साहिबज़ादा फ़रहान ने अर्धशतक लगाए दूसरी तरफ श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना इस मैच में टॉप परफॉर्मर रहे। पाकिस्तान टीम तीसरे मैच में श्रृंखला में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी, वहीं श्रीलंका अपनी हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी ।इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs SL Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।
PAK vs SL Live Score, 3rd T20I
PAK vs SL 3rd T20I मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स (PAK vs SL Match Details)
| मैच | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका |
| स्टेडियम | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी |
| मैच की तारीख | 13 अक्टूबर 2026 (06:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | YouTube VETO |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK vs SL Head-to-Head)
-
मैच: 10
-
पाकिस्तान ने जीते: 7
-
श्रीलंका ने जीते: 3
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (PAK vs SL Recent Form)
पाकिस्तान: W, L, W, W, L
श्रीलंका: L, W, L, L, L
पिच रिपोर्ट (PAK vs SL Pitch Report- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी)
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलता है। T20 फॉर्मेट में यहां औसत स्कोर 180-200 रन के आसपास रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।
यहां खेले गए 18 (T20I) मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 33% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 67% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 150 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 143 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (53%) |
PAK vs SL Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 50–55
-
अनुमानित कुल स्कोर: 190–210
-
मैच परिणाम: पाकिस्तान टीम की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–45
-
अनुमानित कुल स्कोर: 160–175
-
मैच परिणाम: पाकिस्तान टीम की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (PAK vs SL Playing XI Today)
पाकिस्तान प्लेइंग-XI:
साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), फ़ख़र ज़मान, माज़ सदाक़त, हसन नवाज़, सैम अयूब, ख्वाजा नफ़े (विकेट कीपर), शादाब ख़ान, मोहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद
श्रीलंका प्लेइंग-XI:
लाहिरू उदारा, कुसल मेंडिस (कप्तान) (विकेट कीपर), सिनेथ जयवर्धने, कामिंडू मेंडिस, सहन अराचिगे, दासुन शनाका, चामिंडू विक्रमसिंघे, महेश थीक्षाना, मैच परफॉर्मेंस देखें प्रोफ़ाइल देखें ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PAK vs SL Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
साहिबज़ादा फ़रहान पाकिस्तान टीम की तरफ से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
-
माज़ सदाक़त को पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 146 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
महेश थीकशाना एक अनुभवी स्पिन गेंदबाज है। इन्होंने अभी तक 3 विकेट लिए हैं और 33 रन बनाए हैं। ये इस मैच में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
-
मोहम्मद इमरान रंधावा ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।
PAK vs SL Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका तीसरे T20I में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए टीम पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है। पाकिस्तान टीम ने श्रृंखला को जीतकर एक मनोवैज्ञानिक भड़त भी बना ली है। दूसरी तरफ श्रीलंका T20 फॉर्मेट में खराब फॉर्म से गुजर रही है।
पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 60%
श्रीलंका के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: PSL की डेट का हुआ ऐलान, IPL के साथ होगा क्लैश, इस डेट से शुरू हो जाएगा टूर्नामेंट
PAK vs SL T20 Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान टीम स्क्वाड:
साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), ख्वाजा नफ़े (विकेट कीपर), फ़ख़र ज़मान, माज़ सदाक़त, हसन नवाज़, अब्दुल समद, शादाब ख़ान, अराफ़ात मिन्हास, नसीम शाह, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद, सुफ़यान मोक़िम, सैम अयूब, रज़ाउल्लाह, मोहम्मद इमरान रंधावा
श्रीलंका टीम स्क्वाड:
कुसल मेंडिस (कप्तान) (विकेट कीपर) सिनेथ जयवर्धने, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, कामिंडू मेंडिस, सहान अराचिगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांथ व्यासकांथ, चमिंडू विक्रमसिंघे, ईशान मलिंगा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Pakistan Cricket Team Sri Lanka Cricket team Pakistan vs Sri Lanka PAK vs SL Today Match Prediction PAK vs SL 3rd T20Iऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।