टीम इंडिया के इस गेंदबाज के सामने छक्का लगाने से डरेंगे बल्लेबाज, पहले 3 T20I में दिखा ये अनोखा पैटर्न
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज में अभी तक तीन मुकाबले हो चुके हैं और भारत 2-1 से आगे है। सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती है और ऐसा ही कुछ इन दोनों टीमों के बीच अभी तक देखने को मिल रहा है।
हालांकि, टीम इंडिया (Team India) का एक गेंदबाज अलग ही काम कर रहा है। जहां क्रिकेट खेल में गेंदबाज छक्का लगने के बाद, दबाव में आ जाता है लेकिन यह भारतीय खिलाड़ी तुरंत अगली ही गेंद पर विकेट ले लेता है। ऐसा एक बार हो तो तुक्का कहा जा सकता है, लेकिन यह चीज पांच बार देखने को मिली है।
Team India का यह बॉलर छक्का खाते ही अगली गेंद पर बल्लेबाज को कर देता है आउट

भारत (Team India) की तरफ से इस तरह का कारनामा जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह भी नहीं कर पाए हैं लेकिन अब ऑलराउंडर नमन धीर ने ऐसा कर दिखाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किए गए नमन ने अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है। इस दौरान एक खास पैटर्न सामने आया है।
नमन धीर ने पांच मौकों पर उस बल्लेबाज को अगली ही गेंद पर आउट किया है, जिसने उनके खिलाफ छक्का लगाया है। ऐसे में यह साफ़ है कि टीम इंडिया (Team India) के इस युवा खिलाड़ी की गेंदबाजी पर सिक्स लगाने का मतलब है कि अपना विकेट गंवाना।
अब तक ये पांच बल्लेबाज बन चुके हैं शिकार
नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों में पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में तीन विकेट लिए थे लेकिन दूसरे में कोई भी सफलता नहीं मिली थी। वहीं, तीसरे मैच में दो विकेट उनके खाते में आए।
पहले और तीसरे मुकाबले में उनके खिलाफ छक्का मारकर अगली गेंद पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, शिमरोन हेटमायर और कामिल पूरन हैं।
जानें नमन धीर के छक्का खाने और अगली गेंद पर विकेट लेने के पैटर्न की जानकारी
लखनऊ में खेले गए पहले मैच में होप ने धीर के खिलाफ 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया था लेकिन चौथी ही गेंद पर टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने उन्हें चलता कर दिया था। इसके बाद, 14वें ओवर की पहली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने छक्का जड़ा लेकिन दूसरी गेंद पर नमन ने उन्हें भी आउट कर दिया। फिर 16वें ओवर की चौथी गेंद पर शमर स्प्रिंगर ने सिक्स लगाया लेकिन वे भी पांचवीं गेंद पर चलते बने।
वहीं, तीसरे टी20 में नमन धीर के खिलाफ सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर शिमरोन हेमटायर ने छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद, 11वें ओवर में पूरन को नमन ने इसी तरह से आउट किया। पूरन ने भी पांचवीं बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाया लेकिन छठी गेंद पर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: W, W, W.... अफगानिस्तान के खिलाफ इस बांग्लादेशी गेंदबाज ने रचा इतिहास, हासिल कर ली हैट्रिक