WCL 2026: जीत के करीब पहुंचकर हारा भारत, 12 रन नहीं बना सके भारतीय दिग्गज, आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने पलटी बाजी
Table of Contents
WCL 2026: यूएई में खेले जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के तीसरे संस्करण में भारत की टीम इंडिया चैंपियंस का हाल खराब है। इस टीम ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को हराकर की थी लेकिन इसके बाद एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाई है।
रविवार, 11 अक्टूबर को अपने चौथे मैच में भारतीय टीम को बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश के द्वारा दिए गए 142 के लक्ष्य को भारत हासिल करने में नाकाम रहा और 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना पाया। । इस तरह WCL 2026 में टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगा दी।
WCL 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 3 रन से हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की शुरुआत खराब रही और ओपनर अंबाती रायुडू 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, स्टुअर्ट बिन्नी भी 7 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। कप्तान युवराज सिंह लगातार दूसरे मैच में अपना खाता नहीं खोल पाए और पवेलियन लौट गए। आगे भी विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा और स्कोर 55/5 हो गया।
ऋषि धवन ने 18 गेंदों में 24 और पवन नेगी ने 14 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर इंडिया की टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। अंतिम ओवर में 12 रन की दरकार थी लेकिन 8 रन ही आए। इस तरह बांग्लादेश ने WCL 2026 में भारत को हराने में कामयाबी हासिल की।
WCL 2026 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की पारी का ऐसा रहा हाल
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश चैंपियंस ने 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। बांग्लादेश को भी शुरुआत से ही झटके लगे और उनकी आधी टीम 68 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई। ओपनर रोनी तालुकदार ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।
इसके बाद, लोअर ऑर्डर से अराफात सनी ने 28 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। वहीं, नासिर हुसैन ने भी 21 गेंदों में 24 रन बनाए। इंडिया चैंपियंस के लिए पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
WCL 2026 पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर टीम इंडिया
टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अब बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से एकमात्र जीत की बदौलत टीम इंडिया एक 4 मैचों में महज 2 अंक हैं और पांचवें स्थान पर है। भारत से नीचे सिर्फ बांग्लादेश की टीम है। उसके भी अंक इंडिया के समान हैं लेकिन नेट रन रेट में पीछे है।