Orange Cap and Purple Cap: IPL 2026 में प्लेऑफ की रोमांचक जंग के बीच ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की भी लड़ाई हुई दिलचस्प, जाने कौन रेस में आगे

Published - 18 May 2026, 01:36 AM | Updated - 18 May 2026, 01:54 AM

IPL 2026

IPL 2026 अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। सभी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मैदान पर अपनी पूरी जान लगा रही हैं। इस कड़े मुकाबले के बीच खिलाड़ियों के बीच व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स को लेकर भी होड़ काफी दिलचस्प हो गई है।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज की पर्पल कैप की रेस हर मैच के साथ बदल रही है। आइए जानते हैं कि इस समय इस रेस में कौन से खिलाड़ी सबसे आगे चल रहे हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का जलवा

ORANGE CAP

IPL 2026 में बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप को अपने नाम करने की जंग बेहद करीबी हो गई है। IPL 2026 की रन-स्कोरर सूची में इस समय गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 मैचों में 554 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है। उनके ठीक पीछे उन्हीं की टीम के कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं। गिल ने 12 मैचों में 552 रन बनाए हैं और वह सुदर्शन से महज 2 रन पीछे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस रेस में पीछे नहीं हैं, वह 542 रनों के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से डटे हुए हैं। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 533 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 508 रन का नंबर आता है।

RCB को लगा बड़ा झटका, इंजर्ड हुए Rajat Patidar, इतने मैचों तक रहेंगे अब टीम से बाहर

पर्पल कैप की लड़ाई में भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे

गेंदबाजों की बात करें तो इस सीजन में विकेट चटकाने के मामले में अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जलवा देखने को मिल रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

भुवी ने अब तक खेले 13 मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट अपने नाम किए हैं और वह पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

हालांकि, उन्हें टक्कर देने के लिए गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा 21 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज भी 19 विकेट लेकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जो लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर रहे हैं।

BAN vs PAK: पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप, सिर्फ 232 रन पर ढेर, फिर से हार की दहलीज पर पड़ोसी

IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज

जैसे-जैसे IPL 2026 के ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने की ओर बढ़ रहे हैं, प्लेऑफ का समीकरण और भी ज्यादा उलझता जा रहा है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमें न सिर्फ अंक तालिका में ऊपर जाने की कोशिश कर रही हैं,

बल्कि उनके प्रमुख खिलाड़ी इन दोनों कैप्स पर अपना कब्जा जमाए रखना चाहते हैं। चूंकि टॉप पर चल रहे लगभग सभी खिलाड़ी उन टीमों से हैं जो प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, इसलिए यह तय है कि आने वाले नॉकआउट मैचों में रनों और विकेटों का यह फासला और बढ़ेगा।

अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि जब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, तब किस बल्लेबाज के सिर पर ऑरेंज कैप सजेगी और कौन सा गेंदबाज पर्पल कैप को अपने घर ले जाएगा।

Tagged:

purple cap IPL 2026 ORAGE CAP
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

साई सुदर्शन

भुवनेश्वर कुमार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com