IPL 2026 Points table: राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद पॉइंट्स टेबल हुआ अपडेट, प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक
Published - 18 May 2026, 01:05 AM | Updated - 18 May 2026, 02:08 AM
दिल्ली कैपिटल्स के हाथों राजस्थान रॉयल्स की करारी शिकस्त के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस हार के बाद जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है,
वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें इस रेस से बाहर हो चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए इस हार ने अंतिम चार की राह को काफी कठिन और रोमांचक बना दिया है।
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आरसीबी

आईपीएल 2026 की अंक तालिका पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 13 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर मजबूती से काबिज है और क्वालीफाई कर चुकी है।
दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस (GT) की टीम है, जिसके 13 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हैं। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मुश्किलें खत्म हो चुकी हैं।
दोनों ही टीमें 12-12 मैचों में केवल 4 जीत और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं और प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं।
Ambati Rayudu ने चुना IPL हिस्ट्री का सबसे महान खिलाड़ी, कोहली-बुमराह नहीं इसे बताया सर्वश्रेष्ठ
Rajasthan Royals की हार से दूसरी टीमों को फायदा
दिल्ली के खिलाफ मिली हार राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को पॉइंट्स टेबल में काफी भारी पड़ी है। राजस्थान की टीम अब 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर खिसक गई है।
राजस्थान (Rajasthan Royals) की इस नाकामी का सीधा फायदा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) को मिला है। हैदराबाद की टीम 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है,
जबकि पंजाब किंग्स की टीम 13 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। राजस्थान को अब प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में बड़े अंतर से जीतने होंगे।
RCB को लगा बड़ा झटका, इंजर्ड हुए Rajat Patidar, इतने मैचों तक रहेंगे अब टीम से बाहर
CSK और DC ने बढ़ाई अंतिम चार की रेस
इस मैच में राजस्थान (Rajasthan Royals) को हराने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 13 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गई है। भले ही दिल्ली का नेट रन रेट (-0.871) काफी खराब है, लेकिन उन्होंने बाकी टीमों के समीकरण को जरूर उलझा दिया है।
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 12 मैचों में 12 अंक और +0.027 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी 11 अंकों के साथ आठवें नंबर पर रेस में बनी हुई है।
अंक तालिका की इस स्थिति को देखकर साफ है कि आने वाले कुछ मैच प्लेऑफ की आखिरी दो सीटों का फैसला करेंगे। जबकि आज यानी 18 मई को सीएसके और एसआरएच के बीच खेला जाना है ये मुकाबला प्लेऑफ के मायने से काफी महत्तवपूर्ण होगा।
Tagged:
IPL 2026 Points Table RAJASHTAN ROYALSऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर