VIDEO: केएल राहुल के जन्मदिन पर मेंटोर केविन पीटरसन ने मचाया उत्पात, किया खतरनाक प्रैंक, केक में सने बल्लेबाज

Published - 19 Apr 2025, 07:53 AM

केएल राहुल के जन्मदिन पर मेंटोर केविन पीटरसन ने मचाया उत्पात, किया खतरनाक प्रैंक, केक में सने बल्लेब...
केएल राहुल के जन्मदिन पर मेंटोर केविन पीटरसन ने मचाया उत्पात, किया खतरनाक प्रैंक, केक में सने बल्लेबाज, VIDEO वायरल Photograph: (Google Images)

KL Rahul: दिल्ली कैपिल्स की टीम ने 18वें सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. नए कप्तान अक्षर पटेल की कप्तानी में डीसी से शानदार प्रदर्शन किया है. दिल्ली ने 6 मैच खेले हैं. जिसमें से 5 मैचों में जीत मिली. इसी के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है. वहीं केएल राहुल ने बल्लेबाजी का भार पूरा अपने कंधे पर उठाया हुआ है. उन्होंने टीम के लिए शानदार पारिया खेली बल्कि अंत में टीम को जीत भी दिलाई है.

वहीं 18 अप्रैल को 33 साल के हुए केएल राहुल (KL Rahul) का जन्मदिन फ्रेंचाइजी ने बड़े ही धूमधान से मनाया. टोर केविन पीटरसन बचकाने अंदाज में भारतीय खिलाड़ी को केक लगाते हुए नजर आए. मुनाफ पटेल समेत अन्य खिलाड़ियों ने केएल राहुल के जन्मदिन को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दिल्ली कैपिटल्स ने KL Rahul का जन्मदिन किया जमकर सेलिब्रेट

दिल्ली कैपिटल्स ने KL Rahul का जन्मदिन किया जमकर सेलिब्रेट
दिल्ली कैपिटल्स ने KL Rahul का जन्मदिन किया जमकर सेलिब्रेट Photograph: ( Google Image )

केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को बेंगलुरु में हुआ था. वहीं साल 2025 18 अप्रैल को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना 33वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है. दिल्ली के सभी साथी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इस दौरान पूरा कोचिंग स्टॉप भी नजर आया. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है सहायक कोच मैथ्यू मॉट को बड़े अदब के साथ हाथ पकड़कर ला रहे हैं.

इस दौरान बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल और मेंटॉर केविन पीटरसन भी साथ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. खिलाड़ियों ने केएल राहुल के जन्मदिन पर जमकर मस्ती की. उन्हें केके खिलाने के साथ-साथ जमकर लगाया भी. फैंस दिल्ली कैपिटल्स के खास लम्हें को काफी पसंद किया और स्टार बल्लेबाज को बर्थडे की बधाई और शुभकामनाएं दी.

मुनाफ पटेल और केविन पीटरसन ने KL Rahul को केक लगाने का बनाया प्यान

केएल राहुल के जन्मदिन पर सबसे अच्छी बात यह देखने को मिली कि खिलाड़ियों के साथ साछ कोचिंग स्टॉप भी काफी खुश नजर आया. वीडियो में देखा जा सकता है. केएल राहुल के लिए टेबल पर केके रखा हुआ है. इस दौरान बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल और केविन पीटरसन के बीच कुछ अलग ही चल रहा है. दोनों केएल राहुल को केक लगाने की योजना बना रहे है.

वीडियो में देखा जा सकता है मुनाफ पटेल पीटरसन को बता रहे हैं कि आपको उनके पूरे पर केक लगाना है. केविन पीटरसन अपने साथी की बात को मानते ठीक वैसा ही करते हैं और केएल राहुल के पूरे चहरे केक मल देते हैं. फ्रेंचाइजी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि केपी ने ''सुनिश्चित किया कि केएल को भरपूर केक मिले''.

यहां देखे वीडियो

यह भी पढ़े: सरफराज-यशस्वी-मुशीर के साथ...', संजय बांगर की बेटी अनाया का हैरतअंगेज खुलासा, इस क्रिकेटर ने गाड़ी में जबरन रात बिताने की रखी डिमांड

Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com