गिल- हार्दिक या सूर्या नहीं टीम इंडिया का अगला परमानेंट वनडे कप्तान बनने के लिए पूरी तरह तैयार है यह खिलाड़ी, गौतम गंभीर का है खास!

Published - 17 Apr 2025, 05:29 PM

Team India New ODI Captain

Team India: भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन होगा इसपर अभी भी सवाल बने हुए हैं। कई दिग्गजों का मानना है कि हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा के बाद भारत के अगले कप्तान बन सकते हैं तो कई दिग्गजों का मानना है कि युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रोहित के उत्तराधिकारी होंगे। हाल ही में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल को वनडे टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया था। मगर इन दोनों ही खिलाड़ियों को पछड़ाते हुए एक खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) का अगला परमानेंट वनडे कप्तान बनने की पूरी तैयार कर रहा है। घरेलू टीम से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी लीग तक इस खिलाड़ी के कप्तानी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।

यह खिलाड़ी बनेगा अगला कप्तान

टीम इंडिया (Team India) के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद अगला कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया जा सकता है। अय्यर ने वनडे क्रिकेट में अब तक काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वह भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे। जबकि अय्यर की कप्तानी में साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब भी उठाया था। 30 वर्षींय श्रेयस अय्यर न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी लीग में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं, बल्कि मुंबई की घरेलू टीम (Team India) में भी इस दिग्गज बल्लेबाज का डंका बज रहा है।

मुंबई को जिताया था सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में मुंबई की कमान चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को सौंपी थी और उन्होंने खुद पर जताए इस भरोसे को बिल्कुल भी टूटने नहीं दिया और उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब मुंबई की झोली में डाल दिया था। अय्यर की कप्तानी में मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 ग्रुप स्टेज में 6 मुकाबले खेले थे, जिसके पांच मैचों में उन्हें जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फाइनल मुकाबले में अय्यर की कप्तानी में मुंबई ने मध्य प्रदेश को हराया था और इस खिताब को अपने नाम किया था।

ऐसा रहा है अय्यर की कप्तानी के आंकड़े

श्रेयस अय्यर ने 13 टी20 मैचों में मुंबई की कप्तानी संभाली है, जिसके 11 मैचों में उन्होंने टीम (Team India) को जीत दिलाई है, तो मात्र 2 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई के लिए वह 21 लिस्ट ए (वनडे) मैचों में कप्तानी संभाल चुके हैं। इस दौरान मुंबई ने 15 मैचों में जीत हासिल की है, तो मात्र 4 मैच में मुंबई को हार मिली है। जबकि दो मैचों का नतीजा नहीं आया था। इसके अलावा अय्यर के पास दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग में भी कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है। अय्यर दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की कप्तानी आईपीएल में कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर भी नहीं बचा पाए अपने सबसे करीबी दोस्त की कुर्सी, धरी की धरी रह गई हेड कोच की दादागिरी

ये भी पढ़ें- BCCI ने टीम इंडिया पर कसा शिकंजा, अब नहीं चलेगी खिलाड़ियों की मनमानी, इन 3 बातों से समझिए पूरा मामला

Tagged:

shubman gill team india shreyas iyer
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com