BCCI ने टीम इंडिया पर कसा शिकंजा, अब नहीं चलेगी खिलाड़ियों की मनमानी, इन 3 बातों से समझिए पूरा मामला
Published - 17 Apr 2025, 02:05 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) के प्रदर्शन के साथ ही घरेलू क्रिकेट पर भी बीसीसीआई पूरी नजर रखता है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, टीम इंडिया की परफॉर्मेंस और खिलाड़ियों पर पूरी तरह से शिकंजा कस रहा है। खिलाड़ियों द्वारा की जाने वाली मनमानी हो या फिर ड्रेसिंग रुम के माहौल, बोर्ड सभी पर कंट्रोल बनाए हुए है। किसी तरह की लापरवाही या फिर मनमानी को अब बोर्ड बर्दाश्त नहीं कर रहा है, भले ही वो खिलाड़ी बेस्ट परफॉर्मेस ही क्यों न दे रहा हो। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि बीसीसीआई द्वारा बीते काफी समय में जो कदम उठाए गए हैं, उसे देखते हुए ऐसा कहना गलत नहीं होगा। जानिए क्या हैं बीसीसीआई के वो कदम, जो साफ बताते हैं कि अब खिलाड़ियों को मनमानी को बोर्ड बर्दाश्त नहीं करेगा...
श्रेयस अय्यर-ईशान किशन को किया गया Team India से बाहर
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/04/17/SyHCIENRKe57hmCQ7hpk.png)
भारतीय टीम (Team India) के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने वनडे विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन किया था, वो नंबर-4 की समस्या का हल भी बन गए थे। वहीं, ईशान किशन को ऋषभ पंत के बाद टीम इंडिया का नियमित दूसरा विकेटकीपर बनाया जा रहा था। लेकिन दोनों खिलाड़ियों द्वारा बीसीसीआई के आदेश का उल्लंघन किया गया था। खिलाड़ियों को घरेलू टीमों के जुड़ने को कहा गया था, लेकिन दोनों ही क्रिकेटर्स ने वजह बताकर आदेश से किनारा किया था। जिसके बाद दोनों प्लेयर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। मैन इन फॉर्म श्रेयस को बाहर किए जाने पर बीसीसीआई ने साफ उदाहरण सेट किया था कि खिलाड़ियों की मनमानी को बोर्ड बढ़ावा नहीं देने वाली है।
Team India के लिए 10 प्वाइंट्स पॉलिसी
बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के लिए 10 प्वाइंट्स पॉलिसी भी काफी सुर्खियों में थी। जिसमें डोमेस्टिक मैचों में जरुरी तौर पर खेलना, फैमिली के नए रुल और सभी खिलाड़ियों का एक साथ रहने के साथ ही कई नियम बनाए गए थे। इन नियमों में कुछ पहले से ही लागू भी थे, लेकिन खिलाड़ी अपनी मनमानी कर रहे थे। जिसपर बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि अब खिलाड़ियों के निर्धारित नियमों के आधार पर रहना होगा।
बातें हुईं लीक, तो बाहर हुआ Team India का सपोर्ट स्टाफ
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। बीजीटी में हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रुम की बातें लीक हुई थीं। जिसमें खिलाड़ियों के आपसी मतभेद की बात भी सामने आई थी, जोकि काफी समय तक चर्चा में रही थी और सवाल भी उठाया गया था कि ड्रेसिंग रुम की बातें कैसे लीक हुईं। बीसीसीआई ने इस पर भी कुछ महीने बीत जाने पर एक्शन लिया और टीम इंडिया (Team India) के सपोर्ट स्टाफ में शामिल तीन दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखाया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फील्डिंग कोच टी दिलीप, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई और एक मसाजर को टीम की खराब परफॉर्मेंस और बीतें लीक होने के बाद बाहर किया गया था।
ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर भी नहीं बचा पाए अपने सबसे करीबी दोस्त की कुर्सी, धरी की धरी रह गई हेड कोच की दादागिरी
Tagged:
indian cricket team team india bcci