Ambati Rayudu समेत 3 दिग्गजों ने चुना IPL चैंपियन, जानें RCB-GT में किसका लिया नाम?

Published - 30 May 2026, 02:23 PM | Updated - 30 May 2026, 03:39 PM

Ambati Rayudu

Ambati Rayudu: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस एक बार फिर आमने-सामने आने वाली है. ग्रुप स्टेज और क्वालीफायर-1 के बाद दोनों टीमें फाइनल मैच में भिड़ेंगी. यह मैच 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.

लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) समेत 3 खिलाड़ियों ने बताया है कि इस सीजन खिताब कौन-सी टीम अपने नाम कर सकती है. तो आइए जानते हैं इन दिग्गजों के मुताबिक किस टीम के पास ट्रॉफी जीतने की क्षमता है....

Ambati Rayudu समेत 3 दिग्गजों ने चुना IPL चैंपियन

RCB

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu), ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ऐरॉन फिंच और टॉम मूडी ने एक पॉडकास्ट में शिरकत की, जिसमें ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल 2026 की चैंपियन टीम को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए.

इन तीनों अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी और बताया कि कौन सी टीम ट्रॉफी जीत सकती है. ऐरॉन फिंच का कहना है कि दोनों टीमों के जीतने के 50-50 चांस है. उनका मानना है कि गुजरात टाइटंस का टॉप ऑर्डर कमाल का है और उनके पास होम ग्राउंड का फायदा होगा. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कागजों में मजबूत नजर आ रही है.

IPL 2026 Final Tickets Booking Guide: कहां और कैसे खरीदें आईपीएल फाइनल टिकट? जानें एक पास की कितनी कीमत

Ambati Rayudu ने इस टीम को बताया विजेता

अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद की पिच पर मिट्टी लाल होगी तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत हो सकती है. लेकिन अगर मैदान पर काली मिट्टी होती है तो गुजरात टाइटंस अपने नाम मैच कर सकती है. जबकि टॉम मूडी ने दावा किया कि आरसीबी की टीम ज्यादा संतुलित है. टॉम मूडी ने कहा,

"आरसीबी की टीम ज्यादा संतुलित है. मैं फिंची से सहमत हूँ. जीटी के सामने चुनौती यह है कि उन्हें खेलना है, यात्रा करनी है और इसका असर किसी न किसी बिंदु पर जरूर पड़ेगा. आप जानते हैं, शारीरिक और मानसिक रूप से यह दबाव उन पर असर डालेगा."

किस टीम का होगा दबदबा?

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक तीन बार एक-दूसरे से भिड़ी है, जिसमें दोनों टीमें प्रभावशाली प्रर्दशन करती नजर आई है. लेकिन अगर मुकाबलों के परिणाम की बात करें तो दो मैच आरसीबी के नाम रहे हैं जबकि एक मैच जीटी ने जीता, जो कि अहमदाबाद में ही खेला गया था.

घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर शुभमन गिल विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कामयाब हुई थी. ऐसी में यह कहना गलत नहीं होगा कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात का चुनौती देना बेंगलुरु के लिए बिल्कुल आसान नहीं होने वाला.

'उसकी उम्र को छोड़ों...' Vaibhav Sooryavanshi को लेकर कगिसो रबाडा ने कही ऐसी बात, जीत लिया करोड़ों हिंदुस्तानियों का दिल

Tagged:

shubman gill Ambati Rayudu Rajat Patidar RCB vs GT IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com