RCB Playing XI: फील साल्ट की वापसी, तो ये खिलाड़ी बाहर, फाइनल मुकाबले के लिए ऐसी आरसीबी की प्लेइंग-XI
Table of Contents
आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब सभी की नजरें 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा।
लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंची RCB इस बार अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।फाइनल से पहले आरसीबी की टीम बदलाव कर सकती हैं , इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) की प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है।
साल्ट के उपलब्ध होने से RCB की बल्लेबाजी को और मजबूती मिलेगी, लेकिन उनकी वापसी के साथ प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव भी तय माना जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले के लिए RCB की संभावित प्लेइंग XI कैसी हो सकती है।
Phil Salt की होगी वापसी

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में RCB को बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) की प्लेइंग XI में वापसी होने की संभावना है। चोट के कारण वह बीच सीजन में स्वदेश लौट गए थे , हालाँकि उन्होंने प्लेऑफ से पहले टीम में वापसी जरूर की लेकिन क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला।
फिल साल्ट (Phil Salt) ने आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैचों में 202 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.33 का रहा है और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। साल्ट ने कई मुकाबलों में RCB को तेज शुरुआत दिलाई है और विराट कोहली के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी टीम की बड़ी ताकत रही है। अगर साल्ट फाइनल में वापसी करते हैं, तो RCB की बल्लेबाजी और भी मजबूत नज़र आएगी।
इस खिलाड़ी को किया जा सकता है बाहर
फिल साल्ट (Phil Salt) की संभावित वापसी के बाद RCB की प्लेइंग XI में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में वेंकटेश अय्यर को अंतिम एकादश से बाहर बैठना पड़ सकता है। क्वालिफायर-1 में साल्ट की गैरमौजूदगी में अय्यर को मौका दिया गया था, लेकिन फाइनल में यदि साल्ट पूरी तरह फिट रहते हैं तो टीम मैनेजमेंट उन्हें सीधे प्लेइंग XI में शामिल कर सकता है।
फिल साल्ट (Phil Salt) RCB के नियमित ओपनर हैं और उन्होंने पिछले दो सीजन में आरसीबी को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई बार शानदार शुरुआत दिलाई हैं। ऐसे में खिताबी मुकाबले जैसे बड़े मैच में RCB अनुभवी और इन-फॉर्म साल्ट पर भरोसा जताना चाहेगी। यही वजह है कि साल्ट (Phil Salt) की वापसी होने पर वेंकटेश अय्यर को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
इस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी आरसीबी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल में RCB अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग XI के साथ मैदान में उतर सकती है। टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी विराट कोहली, फिल साल्ट (Phil Salt), देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार के कंधों पर होगी, जबकि जितेश शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
ऑलराउंड विभाग में क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड टीम को संतुलन प्रदान करेंगे। वहीं गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड करेंगे, जबकि रसिख सलाम भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस मजबूत संयोजन के साथ RCB लगातार दूसरे साल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
आईपीएल 2026 फाइनल में आरसीबी की संभावित प्लेइंग-XI इस प्रकार हैं :
विराट कोहली, फील सॉल्ट , देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम।
ये भी पढ़े : RCB vs GT Head-to-Head: गुजरात बनाम आरसीबी की टक्कर में कौन आगे? आंकड़ों से जानिए पूरी कहानी
Tagged:
RCB vs GT cricket news Phil Salt ipl 2026 final