नवदीप सैनी का सात साल पुराना पोस्ट हुआ वायरल, जानिए क्या है ऐसा खास

Published - 03 Mar 2021, 12:23 PM

नवदीप सैनी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का नाम आज कौन नहीं जानता, उन्होंने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। भारत के इस तेज गेंदबाज का सात साल पुराना एक पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने श्रीसंत जैसा नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली जैसा बनने की इच्छा जाहिर की थी।

सात साल पुराना पोस्ट हो रहा है वायरल

नवदीप सैनी

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इस पेसर ने शुरुआत से ही बड़े सपने देखे हैं। जी हां, इस वक्त सोशल मीडिया पर नवदीप सैनी का सात साल पुराना पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के कमेंट पर उन्होंने ब्रेट ली बनने की बात कही थी।

दरअसल, फेसबुक पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स ने उन्हें जूनियर श्रीसंत कहा था. जिसके बाद नवदीप ने कमेंट किया और जो बातें लिखी वो आपको प्रभावित करेंगी। नवदीप सैनी ने उस शख्स के कमेंट का रिप्लाई किया और लिखा, 'ओ भाई, मुझे नहीं बनना श्रीसंत, मुझे तो ब्रेट ली बनना है।' नवदीप के द्वारा किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके हैं नवदीप

सालों तक घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी रफ्तारभरी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले नवदीप सैनी अब टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे और टी20 आई सीरीज में भारत के लिए डेब्यू किया था।

लेकिन इसके बाद उन्हें टेस्ट डेब्यू के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। लेकिन वो कहते हैं ना सब्र का फल मीठा होता है। कुछ ऐसा ही हुआ, क्योंकि सबसे मुश्किल पिचों में से एक ऑस्ट्रेलिया की पिच पर नवदीप को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। अब तक नवदीप ने भारत के लिए 2 टेस्ट, 7 वनडे और 10 टी20आई मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 4, 6 और 13 विकेट चटकाए हैं।

12 मार्च से एक्शन में नजर आएंगे सैनी

नवदीप सैनी

भारतीय टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद पांच टी20आई मैचों की सीरीज खेली है। इसके लिए बीसीसीआई ने 19 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें नवदीप सैनी को भी शामिल किया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च से शुरु होने वाली टी20 आई सीरीज में नवदीप सैनी टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी इकाई का हिस्सा बन सकते हैं।

Tagged:

एस श्रीसंत नवदीप सैनी ब्रेट ली
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com