NAM vs SA Today Match Prediction, 3rd ODI – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
Published - 12 Sep 2026, 05:02 PM
Table of Contents
NAM vs SA 3rd ODI Prediction: नामीबिया (Namibia) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का तीसरा मैच विंडहोक में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरे वनडे में नामीबिया टीम को 157 रन से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है। साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 335 रन बनाए जिसके जवाब में मेजबान टीम 178 रन पर सिमट गई।
मेहमान टीम की ओर से कॉनर एस्टरहुइज़न ने 119 रन की पारी खेली और डुआन जेनसेन ने 4 विकेट लिए वही नामीबिया टीम के लिए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने अर्धशतक लगाया तथा जैक ब्रासेल ने 4 विकेट लिए। इस तीसरे और आखिरी वनडे में नामीबिया टीम श्रृंखला में क्लीन स्वीप को टालने का प्रयास करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NAM vs SA Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (NAM vs SA 3rd ODI Match Details)
| मैच | नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका |
| स्टेडियम | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| मैच की तारीख | 13 सितंबर 2026 (01:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | CREX & FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (NAM vs SA Head-to-Head)
मैच: 2
नामीबिया ने जीते: 0
साउथ अफ्रीका ने जीते: 2
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (NAM vs SA Recent Form)
नामीबिया: L, L, W, W, L
साउथ अफ्रीका: W, W, L, W, L
पिच रिपोर्ट (NAM vs SA 3rd ODI Pitch Report- नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक)
NAM vs SA नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेला जाएगा। यह पिच संतुलित मानी जाती है, यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 270-280 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर NAM vs SA Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
पिछले 6 (ODI) मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 33% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 67% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 228 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 216 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (73%) |
NAM vs SA Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 40–45
अनुमानित कुल स्कोर: 300–325
मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर नामीबिया टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 35–40
अनुमानित कुल स्कोर: 200–225
मैच परिणाम: साउथ-अफ्रीका की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (NAM vs SA 3rd ODI Playing XI Today)
नामीबिया प्लेइंग-XI:
मालन क्रूगर, माइकल वैन लिंगेन, जान फ्रिलिंक, लोरेन स्टीनकैंप, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), जान बाल्ट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, वाल्डो स्मिथ, जैक ब्रासेल
साउथ अफ्रीका प्लेइंग-XI:
जॉर्डन हरमन, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जेसन स्मिथ, ईथन बॉश, डुआन जेनसेन, प्रेनेलन सुब्रायन (कप्तान), नकाबायोमज़ी पीटर, नकोबानी मोकोएना
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (NAM vs SA 3rd ODI Key Players)
टॉप बल्लेबाज
जॉर्डन हरमन साउथ अफ्रीका टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने 2 मैचों में 170 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
टोनी डी ज़ोरज़ी साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। इन्होंने श्रृंखला के दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
डुआन जेनसेन ने साउथ अफ्रीका टीम की ओर से पिछले मैच में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
रूबेन ट्रम्पेलमैन नामीबिया टीम की ओर से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने 6 विकेट लिए हैं और रन बनाए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।
NAM vs SA 3rd ODI Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
नामीबिया (NAM) बनाम साउथ अफ्रीका (SA) तीसरे वनडे में हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए साउथ अफ्रीका टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। साउथ अफ्रीका टीम ने दोनों मैचों में 330+ स्कोर खड़ा किया है जो टीम की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को दर्शाता है। गेंदबाज की यूनिट से डुआन जेनसेन और प्रेनेलन सुब्रायन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
नामीबिया के जीतने की संभावना: 40%
साउथ अफ्रीका के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: क्रिकेट में DRS क्या है और यह कैसे काम करता है? जानें पूरी जानकारी
NAM vs SA ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
नामीबिया टीम स्क्वाड:
मालन क्रूगर, अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जान फ्रिलिंक, लोरेन स्टीनकैंप, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रासेल, मैक्स हेइंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, माइकल वैन लिंगेन, वाल्डो स्मिथ, जूनियर तान्यांडा, जान बाल्ट
साउथ अफ्रीका टीम स्क्वाड:
जॉर्डन हरमन, कॉनर एस्टरहुइज़न, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन (विकेट कीपर), जेसन स्मिथ, कॉर्बिन बॉश, डुआन जेनसेन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, क्वेना मफाका, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, लुथो सिपामला, ईथन बॉश, नकाबायोमज़ी पीटर, नकोबानी मोकोएना
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
south africa cricket team Namibia Cricket team NAM vs SA Today Match Prediction NAM vs SA 3rd ODIऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।