क्रिकेट में DRS क्या है और यह कैसे काम करता है? जानें पूरी जानकारी

Published - 11 Sep 2026, 03:25 PM | Updated - 11 Sep 2026, 05:16 PM

DRS

क्रिकेट के खेल में सुधार के लिए कई नए नियम बनाए गए, जिन्हें ICC ने समय के साथ लागू किए। इनमें से एक नियम डिसीजन रिव्यू सिस्टम भी है, जिसे DRS भी कहा जाता है। इस रूल को करीब 16 साल पहले लाया गया था और आज इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

DRS का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। इसी वजह से इस नियम के बारे में ज्यादातर लोगों को पता है लेकिन अभी भी जिन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है, उनके लिए हम इस लेख में सब कुछ बताने जा रहे हैं।

DRS क्या है और क्रिकेट में इसे क्यों शुरू किया गया?

DRS 1

DRS यानी डिसीजन रिव्यू सिस्टम की मदद से मैच के दौरान अंपायर द्वारा दिए गए आउट या नॉट आउट के फैसले को चुनौती दी जा सकती है। अगर बल्लेबाज या फील्डिंग टीम के कप्तान को लगता है कि अंपायर का फैसला गलत है, तो वह T का इशारा करके रिव्यू ले सकता है। इसके बाद थर्ड अंपायर उपलब्ध तकनीकों की मदद से फैसले की जांच करता है।

ICC ने 2008 में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान इसका ट्रायल किया था और फिर 2010 में यह नियम पूर्ण रूप से लागू हो गया था।

DRS कैसे काम करता है, किन तकनीकों का होता है इस्तेमाल?

एलबीडबल्यू के लिए सबसे पहले गेंद लीगल है या नहीं, ये देखा जाता है। इसके बाद बल्ले के साथ गेंद का संपर्क हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच होती है। फिर बॉल ट्रैकिंग देखी जाती है। इसमें गेंद विकेट पर लग रही है या नहीं, इसका पता लगाया जाता है। फिर इसके आधार पर फैसला बदला जाता है या बरकरार रखा जाता है।

कैच के मामले में भी गेंद वैध है या नहीं, इसकी जांच की जाती है और फिर अल्ट्राएज और रिप्ले से देखा जाता है कि गेंद ने बल्ले को छुआ था या नहीं और फील्डर ने सही तरीके से कैच पकड़ा है या नहीं।

डीआरएस में कितने रिव्यू मिलते हैं?

टेस्ट मैच में हर पारी में 3 रिव्यू मिलते हैं। वहीं, वनडे और टी20आई में दोनों टीमों को पारी में 2-2 रिव्यू मिलते हैं। अगर रिव्यू सफल रहता है तो इतने ही बने रहते हैं, लेकिन असफल होने पर कम होते जाते हैं। अंपायर कॉल पर रिव्यू बरकरार रहता है।

यह भी पढ़ें: साल 2026 में ये 4 भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं संन्यास का ऐलान, आपकों कानों-कान नहीं होगी खबर

Tagged:

icc DRS
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com