धोनी-कोहली-रोहित में से कौन सबसे सफल कप्तान? आंकड़ों से जानें वो एक नाम

Published - 12 Sep 2026, 10:58 AM | Updated - 12 Sep 2026, 11:29 AM

Captain

MS Dhoni, Virat Kohli And Rohit Sharma Captaincy Comparison: भारतीय टीम के इतिहास में कई दिग्गज कप्तान बने। लेकिन सफलता के मामले में कुछ ही अव्वल रहे। कपिल देव ने 1983 का वर्ल्ड कप जिताया। वहीं, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली ने भी टीम इंडिया की आगे बढ़ने में मदद की लेकिन असली बदलाव 2007 से शुरू हुआ, जब एमएस धोनी कप्तानी बने।

धोनी ने कई सालों तक कमान संभाली और फिर उसके बाद विराट कोहली आए। कोहली ने भी लंबे वक्त तक कैप्टेंसी (Captaincy) की और फिर रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला। ये तीनों ही अपने-अपने कप्तानी करियर के दौरान अलग-अलग मामलों में सफल रहे। ऐसे में इनमें से किसी एक को बेस्ट कप्तान चुनना आसान काम नहीं है तो चलिए आंकड़ों से जानते हैं कि कौन सबसे आगे है।

एमएस धोनी की Captaincy में भारत ने जीतीं 3 ICC ट्रॉफी

Captain 1

महेंद्र सिंह धोनी को भारत की कप्तानी (Captaincy) के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा था। धोनी को 2007 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी और उन्होंने अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को ट्रॉफी जीतकर सही साबित किया। इसके बाद वनडे और टेस्ट में भी उन्हें जल्दी ही कप्तानी सौंप दी गई।

भारत ने टेस्ट में उनकी कप्तानी में नंबर-1 रैंकिंग हासिल की। वहीं, वनडे में टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीते।

विराट कोहली की कप्तानी में द्विपक्षीय सीरीज और टेस्ट में भारत का दबदबा

भारत ने विराट कोहली की कप्तानी (Captaincy) में कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में टीम को खूब सफलता मिली। कोहली की कप्तानी का सबसे ज्यादा जलवा टेस्ट में देखने को मिला। टीम इंडिया ने घर के साथ-साथ विदेशी सरजमीं पर भी कमाल किया और विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी। विदेशी सरजमीं पर भारतीय टीम कोहली की लीडरशिप में अलग ही अंदाज में नजर आई।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी

विराट कोहली के कप्तानी (Captaincy) छोड़ने के बाद रोहित शर्मा ने भारत को सफलता दिलाने का जिम्मा उठाया। टेस्ट में रोहित को निराशा हाथ लगी, लेकिन वनडे और टी20 में टीम इंडिया उनकी कप्तानी में अव्वल रही। वहीं, 2024 टी20 वर्ल्ड कप रोहित की लीडरशिप में ही जीता था। इसके बाद 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भी रोहित की अगुआई में अपने नाम की। इस तरह उन्होंने कप्तान के तौर पर भारत को 2 ICC ट्रॉफी जिताईं।

धोनी, कोहली और रोहित के कप्तानी आंकड़ों की तुलना

कप्तानकप्तानी का समयमैचजीतहारटाईड्रॉजीत प्रतिशत
एमएस धोनी2007–201833217812061553.61%
विराट कोहली2013–20222131356031163.38%
रोहित शर्मा2017–2025142103332372.53%

एमएस धोनी हैं बेस्ट कप्तान

उपरोक्त आंकड़ों पर गौर करें तो रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है। वहीं, इसके बाद विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एमएस धोनी तीसरे स्थान पर हैं। लेकिन धोनी ने सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है और 3 ICC ट्रॉफी भी जीती हैं। इसी वजह से कोहली और रोहित की तुलना में उन्हें बेस्ट कप्तान कहना गलत नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: डेब्यू पर रजाउल्लाह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Tagged:

Virat Kohli team india MS Dhoni Rohit Sharma
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com