Ajinkya Rahane का हैरान करने वाला बयान, बोले 'वैभव सूर्यवंशी को बाहर करो....'
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद, उन्हें जिम्बाब्वे टूर के लिए भी चुना गया। हालांकि, वैभव के प्लेइंग XI में आने के कारण संजू सैमसन को अपनी जगह गंवानी पड़ी। इस चीज को लेकर क्रिकेट जगत में दिग्गजों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।
कुछ का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका देना सही है, क्योंकि वे काफी तूफानी अंदाज में खेलते हैं और अभी से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव मिलेगा तो आगे चलकर और भी खतरनाक खिलाड़ी बन सकते हैं। जबकि कई दिग्गजों को लगता है कि वैभव के लिए संजू को बाहर करना सही फैसला नहीं है। अब ऐसा ही कुछ अजिंक्य रहाणे ने कहा है।
अजिंक्य रहाणे ने Vaibhav Sooryavanshi बाहर रखने का दिया सुझाव

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मानना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को अपने टॉप-3 बल्लेबाज वही रखने चाहिए, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान नजर आए थे। रहाणे ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का समय आएगा, लेकिन अभी भारत को बदलाव नहीं करना चाहिए।
गौरतलब हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की थी और ईशान किशन ने नंबर-3 पर खेला था। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के आने से संजू बाहर हो गए और अभिषेक के साथ बतौर ओपनर नजर आए। लेकिन रहाणे चाहते हैं कि वैभव के बजाय संजू को फिर से ओपनिंग का मौका मिले।
टॉप-3 में अभिषेक, संजू और ईशान को चाहते हैं रहाणे
शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में अजिंक्य रहाणे कहा,
"मुझे लगता है कि टॉप-3 वही खिलाड़ी होने चाहिए जिन्होंने वर्ल्ड कप में खेला था। सैमसन ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन दो-तीन खराब पारियों के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। मैं चाहता हूं कि उन्हें एक और मौका मिले। अभिषेक और ईशान ने भी हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वैभव को भी मौके मिलेंगे और उनका समय भी आएगा। लेकिन अभी के लिए, मुझे लगता है कि टॉप तीन में सैमसन, अभिषेक और ईशान होने चाहिए, क्योंकि वर्ल्ड कप में उन्होंने अहम योगदान दिया था।"
भारत में पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आ सकते हैं वैभव
आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 6 टी20आई खेले हैं लेकिन सभी मैच देश के बाहर हुए। उन्होंने इंग्लैंड में 3 मैच खेले और फिर इतने ही जिम्बाब्वे में खेले। इसी वजह से इंटरनेशनल मैच में वैभव को अभी तक भारतीय सरजमीं पर खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन वे 13 सितंबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 7 देशों के टूर्नामेंट की तारीखों का हुआ ऐलान, पाकिस्तान समेत इन 6 टीमों से भारत लेगा टक्कर