10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच का हुआ ऐलान, एक T20 मुकाबले में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Published - 12 Sep 2026, 12:08 PM | Updated - 12 Sep 2026, 12:52 PM

India Vs Pakistan 4

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एक साल के अंदर कई बार टक्कर देखने को मिल चुकी है। पुरुष और महिला टीमों को मिलाकर भारत का पाकिस्तान से अलग-अलग टूर्नामेंट पांच से ज्यादा बार आमना-सामना हो चुका है। इनकी हालिया भिड़ंत महिला एशिया कप 2026 में हुई, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से बाजी मारी। इसके फाइनल में भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो सकता था लेकिन सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम हार गई।

अब एशियन गेम्स के महिला और पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के मेडल मैचों में भारत और पाकिस्तान की दो बार टक्कर का समीकरण बन रहा है। इस बीच एक और India vs Pakistan मैच की घोषणा हो गई है, जो 10 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में India vs Pakistan मुकाबला

India Vs Pakistan 5

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स के बाद, शनिवार, 10 अक्टूबर को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स नाम के टूर्नामेंट में टक्कर देखने को मिलेगी। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। हालांकि, इस मैच में मौजूदा खिलाड़ी नहीं, बल्कि ऐसे खिलाड़ी नजर आएंगे, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं या फिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

WCL 2026 का सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होगा और इंडिया की टीम अपने चौथे मैच में पाकिस्तान का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट के पिछले दो संस्करण काफी सफल रहे थे। इसी वजह से तीसरा सीजन भी धमाकेदार होने की उम्मीद है।

WCL 2026 में 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में कुल 7 टीमें नजर आने वाली हैं, जिनमें भारत की तरफ से इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान की तरफ से पाकिस्तान चैंपियंस हिस्सा लेंगी। इनके बीच 10 अक्टूबर को दुबई में टक्कर होगी। इन दोनों टीमों में अपने-अपने नेशनल टीम के लिए खेल चुके कई पूर्व दिग्गज शामिल रहेंगे।

इसी वजह से फैंस को इनकी भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि उन्हें दोनों ही टीमों के कई सुपरस्टार खिलाड़ियों को फिर से एक-दूसरे के खिलाफ खेलते देखने का मौका मिलता है।

क्या फिर से WCL में India vs Pakistan मैच होगा रद्द?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के तीसरे सीजन में भले ही India vs Pakistan मुकाबला शामिल किया गया हो, लेकिन यह मैच खेला जाएगा, इसके बारे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है। पिछले साल WCL में दोनों की दो बार टक्कर होनी थी, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध-प्रदर्शन स्वरूप कई भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से मैच को रद्द करना पड़ा था।

इसके बाद, इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत होनी थी, लेकिन भारत के खिलाड़ियों ने एक बार फिर हिस्सा लेने से इनकार कर दिया, जिसके कारण नॉकआउट मुकाबला रद्द कर दिया गया और पाकिस्तान चैंपियंस को फाइनल का टिकट मिल गया, जिसमें उन्हें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हराया था।

अब देखना होगा कि इस बार भारतीय टीम के खिलाड़ी WCL में होने वाले India vs Pakistan मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं। अगर फिर से ऐसा हुआ तो आयोजकों को इन दोनों टीमों का मैच शेड्यूल न करने पर विचार करना होगा, ताकि फाइनल से पहले इनकी टक्कर का समीकरण ही न बने।

यह भी पढ़ें: धोनी-कोहली-रोहित में से कौन सबसे सफल कप्तान? आंकड़ों से जानें वो एक नाम

Tagged:

yuvraj singh Mohammad Hafeez India Champions vs Pakistan Champions WCL 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com