पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा हथियार हुआ फ्लॉप, पहली गेंद पर आउट हुए Suryakumar Yadav
Published - 16 Apr 2026, 08:32 PM | Updated - 16 Apr 2026, 08:33 PM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सूर्या को अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर अपना शिकार बनाया और इसके साथ ही उनका खराब फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मैच में भी जारी रहै।
मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। लेकिन अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में एमआई के दो शीर्ष बल्लेबाजों को चलता कर दिया है।
अर्शदीप सिंह ने किया सूर्या का शिकार
पंजाब किंग्स के लिए स्पेल का दूसरा ओवर डालने आए अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर पहले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन को अपना शिकार बनाया और ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) को चलता कर दिया।
अर्शदीप ने सूर्यकुमार को 136.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेंथ बॉल डाली थी, जो कि काफी स्विंग हुई। सूर्यकुमार ने उस बॉल पर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड पर खड़े युजवेंद्र चहल के पास चली गई। बता दें कि, जब सूर्या आउट हुए, उस समय एमआई का स्कोर 2.2 ओवर में 11 रन पर दो विकेट हो गया।
फॉर्म में नहीं चल रहे Suryakumar Yadav!
मुंबई इंडियंस के नंबर 3 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का फॉर्म आईपीएल 2026 में चिंताजनक बना हुआ है। एमआई के ओपनिंग मैच में सूर्या ने सिर्फ 16 रन बनाए थे तो दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।
इसके बाद राजस्थान के विरुद्ध वह सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने सूर्या (Suryakumar Yadav) 33 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।
जबकि अब पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के सामने वह खाता तक नहीं खोल सके। बता दें कि, इस सीजन सूर्या ने एमआई के लिए खेली 5 पारियों में 21.20 की साधारण औसत के साथ सिर्फ 106 रन बनाए हैं, जो कि टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
अर्शदीप ने आईपीएल में पूरे किए 100 विकेट
आईपीएल में अपना 87वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रहे हैं। इस मैच से पहले उनके आईपीएल में 99 विकेट हो चुके थे। जबकि, इंडियन प्रीमियर लीग में उनका 100वां शिकार मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन बने।
उन्होंने मैच में सिर्फ 8 गेंदों पर 2 रन बनाए तो ओवर की अगली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) को चलता करके आईपीएल में अपना 101वां विकेट पूरा किया।
बता दें कि, अर्शदीप सिंह 2019 से आईपीएल में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने 87 मैच की 86 पारियों में 101 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.02 का है तो एक बार फाइव विकेट हॉल और दो बार फॉर विकेट हॉल भी शामिल है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर