मुंबई इंडियंस ने अश्विन की मानी 3 शर्त, तब जाकर मिली जीत! जानें क्या थी वो सभी कंडीशन
Published - 21 Apr 2026, 04:36 PM | Updated - 21 Apr 2026, 04:49 PM
Table of Contents
Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंट्स के बीच 20 अप्रैल 2026 को खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम में हुई. मुंबई (Mumbai Indians) ने इस मुकाबले में गुजरात को हराकर 99 रनों से शानदार जीत दर्ज की. लेकिन दूसरी जीत की तलाश में MI ने अश्विन की तीन बातों को अपनाया.
जिस वजह से आखिरकार उन्हें IPL 2026 में अपनी दूसरी जीत मिली. चलिए तो जानते हैं अश्विन की वो कौन सी वो 3 बातें हैं. जिसे अपनाने के बाद MI जीतने में कामयाब रही.
अश्विन की 3 सलाह, जिन्हें मान Mumbai Indians ने हासिल की जीत
दरअसल, आर अश्विन ने मशहूर पत्रकार विमल कुमार संग खास बातचीत के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीतने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि MI किस कंडीशन में गुजरात को हरा सकती है. अश्विन के मुताबिक, मुंबई को प्लेइंग XI में अश्विनी कुमार को खिलाना चाहिए. उनकी यह बात सही साबित भी हुई. अश्विनी ने गुजरात के खिलाफ 6.00 की इकॉनमी से 24 रन लुटाते हुए 4 विकेट चटकाए.
अश्विन ने आगे कहा, अल्लाह ग़ज़नफ़र और मिशेल सैंटनर को साथ खिलाने की सलाह दी. साथ ही उनका मानना है कि नई गेंद के लिए बुमराह और हार्दिक का इस्तेमाल करना चाहिए. अश्विन के अनुसार मुंबई की बैटिंग में दम है. लेकिन बॉलिंग में सुधार करने की जरूरत है.
मुंबई ने बनाई खतरनाक प्लेइंग XI
वहीं, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी अश्विन की सलाह मानी और उनके कहे अनुसार ही गुजरात के खिलाफ अपनी प्लेइंग XI तैयार की. जिस कारण MI 4 हार के बाद दूसरी जीत हासिल करने में कामयाब रही.
अब मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 की अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. अगर टीम अपनी इसी लय को बरकरार रख पाई तो, प्लेऑफ की प्रबल दावेदार बन सकती है.
टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, जो कि किसी भी वक्त मैच का रूख बदल सकते हैं. अश्विन का मनाना है कि MI को बस एक सही रणनीति की दरकरार है. फिर मुंबई इंडियंस को कोई नहीं रोक सकता है.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर Yusuf Pathan के ससुर हुए गिरफ्तार, इस जुर्म में पुलिस ने डाला जेल
GT vs MI मैच में क्या हुआ?
मुंबई (Mumbai Indians) को पहले बैटिंग करते हुए डेब्यूटेंट दानिश मालेवर के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. जो सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. फिर डिकॉक का साथ देने नमन धीर मैदान पर उतरे. नमन ने 45 रनों की तूफानी पारी खेली. लेकिन डिकॉक 13 बनाकर चलते बने. चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव नमन के साथ बैटिंग करने के लिए आए.
हालांकि, वह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टीक पाए. और 15 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पांचवे नंबर पर तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे. उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 45 गेंदों में 101 रन की नाबाद तूफानी इनिंग खेली. जबकि, कप्तान हार्दिक ने 15 रनों का योगदान दिया.
वहीं, 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने गुजरात की ऑल टीम 15 ओवर में 100 रन पर ही सिमट गई. लिहाजा, मुंबई ने यह मुकाबला 99 रनों से अपने नाम किया. GT vs MI मैच के 'प्लेयर ऑफ द मैच' तिलक वर्मा रहे.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर