CSK को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, अहम खिलाड़ी पूरे IPL 2026 से बाहर, नहीं खेलेगा एक भी मैच
Published - 21 Apr 2026, 04:20 PM | Updated - 21 Apr 2026, 04:36 PM
IPL 2026 में अपनी फोर्म तलाश रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के उभरते हुए सितारे और स्टार बल्लेबाज चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी बचे सभी मैचों से बाहर हो गए हैं।
इस खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जो अब काफी गंभीर बताई जा रही है। शानदार फॉर्म में चल रहे इस युवा खिलाड़ी का बाहर होना CSK के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
CSK ओपनर आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा धाकड़ बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अब हमें इस सीजन के बाकी मुकाबलों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी को 18 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आई थी।
स्कैन के बाद मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि उनकी यह चोट गहरी है और उन्हें ठीक होने में कम से कम 6 से 12 हफ्ते का समय लगेगा। फ्रैंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि आयुष अब रिहैब प्रक्रिया से गुजरेंगे, जिसका मतलब है कि उनका IPL 2026 का सफर यहीं समाप्त हो गया है।
RCB स्टार Tim David ने चुनी T20 की बेस्ट XI, 2 भारतीय शामिल, लेकिन Rohit Sharma-Jasprit Bumrah बाहर
चेन्नई ने आयुष को 30 लाख में किया था टीम में शामिल
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद आयुष म्हात्रे को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। बहुत कम लोग जानते थे कि यह खिलाड़ी इतनी जल्दी टीम का मुख्य हिस्सा बन जाएगा।
नीलामी के समय आयुष एक अनकैप्ड खिलाड़ी थे, लेकिन एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम ने उनकी प्रतिभा को पहचाना। महज 30 लाख के निवेश पर आयुष ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया था।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर Yusuf Pathan के ससुर हुए गिरफ्तार, इस जुर्म में पुलिस ने डाला जेल
पंजाब के खिलाफ खेली थी शानदार पारी
इस सीजन में आयुष म्हात्रे की सबसे यादगार पारी पंजाब किंग्स के खिलाफ आई थी। चेपॉक के मैदान पर उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और मात्र 43 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली।
इस पारी में उन्होंने 5 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके जड़े थे। उनकी इस बल्लेबाजी की बदौलत ही CSK ने पंजाब के सामने 209 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। उस मैच के बाद से ही उन्हें चेन्नई का अगला बड़ा सुपरस्टार माना जाने लगा था।
IPL के सबसे वैल्यू फॉर मनी वाला खिलाड़ी
आयुष म्हात्रे को आईपीएल का सबसे वैल्यू फॉर मनी वाला खिलाड़ी माना जाता है। जहां टीमें करोड़ों खर्च करके भी प्रदर्शन नहीं पा रही थीं, वहीं 30 लाख के आयुष ने 177.87 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सबको प्रभावित किया।
उन्होंने इस सीजन में अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और दो अर्धशतक भी जड़े। उनके बाहर होने से अब CSK के टॉप ऑर्डर में एक बड़ी समस्या पैदा हो गई है, जिसे भरना कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि इस वक्त सीएसके कप्तान खुद फोर्म को लेकर चिंतित है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर