BAN-W vs SL-W Today Match Prediction, 2nd ODI - जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन
Published - 21 Apr 2026, 03:46 PM | Updated - 21 Apr 2026, 03:55 PM
Table of Contents
BAN-W vs SL-W Today Match Prediction: बांग्लादेशी वुमेन टीम ने पहले वनडे में श्रीलंका वुमेन को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ खाता खोला है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश वुमेन टीम की भी शुरुआत खराब रही हालांकि मिडिल ऑर्डर में शर्मिन अख्तर, सोभना मोस्तरी और शोरना अख्तर ने अच्छी साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
श्रीलंका वुमेन के तरफ से इस मैच में हंसिमा करुणारत्ने, इमेशा दुलानी और देवमी विहंगा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रीलंका वुमेन इस दूसरे वनडे में श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BAN-W vs SL-W Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (BAN-W vs SL-W Match Details):
| मैच | बांग्लादेश महिला बनाम श्रीलंका महिला |
| स्टेडियम | शाहिद कमरुज्जमां स्टेडियम, राजशाही |
| मैच की तारीख | 22 अप्रैल 2026 (09:00 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (BAN-W vs SL-W Head-to-Head):
मैच: 9
बांग्लादेश वुमेन ने जीते: 3
श्रीलंका वुमेन ने जीते: 6
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (BAN-W vs SL-W Recent Form):
बांग्लादेश वुमेन: W, L, L, L, L
श्रीलंका वुमेन: L, L, W, W, W
श्रीलंका वुमेन पिछली श्रृंखला जीतकर आ रही है।
पिच रिपोर्ट (BAN-W vs SL-W Pitch Report- शाहिद कमरुज्जमां स्टेडियम, राजशाही)
BAN-W vs SL-W 2nd ODI शाहिद कमरुज्जमां स्टेडियम, राजशाही में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले गए हैं। हालांकि श्रृंखला के पहले मैच में पिच संतुलित नजर आई है।
BAN-W vs SL-W Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर श्रीलंका वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 35–40
अनुमानित कुल स्कोर: 210–220
मैच परिणाम: बांग्लादेश महिला की जीत की संभावना
BAN-W vs SL-W Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर बांग्लादेश वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 35–40
अनुमानित कुल स्कोर: 220–230
मैच परिणाम: बांग्लादेश महिला की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (BAN-W vs SL-W Playing XI Today):
बांग्लादेश वुमेन प्लेइंग-XI:
शर्मिन अख्तर, सोभना मोस्तरी, सरमिन सुल्ताना, निगार सुल्ताना (कप्तान) (विकेटकीपर), जुएरिया फिरदौस, रितु मोनी, शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून
श्रीलंका वुमेन प्लेइंग-XI:
हसिनी परेरा (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, निमाशा मधुशानी
टॉप बल्लेबाज (BAN-W vs SL-W Top Scorer Prediction)
शर्मिन अख्तर पहले वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। इन्होंने 82 रन की बेहतरीन पारी खेली है इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकती हैं।
हंसिमा करुणारत्ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं पिछले मैच में श्रीलंका के तरफ से सर्वाधिक 54 रन बनाए हैं। इस मैच में भी पारी संभाल सकती हैं।
टॉप गेंदबाज (BAN-W vs SL-W Top Bowler Prediction)
देवमी विहंगा ने पहले वनडे में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और सिर्फ 43 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी श्रीलंका की तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगी।
रितु मोनी बांग्लादेश वुमेन टीम की अनुभवी गेंदबाज है। इन्होंने पहले वनडे में 36 रन देकर 3 विकेट लिए हैं इस मैच में भी श्रीलंका टीम की बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं।
BAN-W vs SL-W Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
श्रीलंका वुमेन का रिकॉर्ड बांग्लादेश वुमेन के खिलाफ अच्छा रहा है। हालांकि बांग्लादेश वुमेन ने श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत की है तथा टीम की बल्लेबाजी यूनिट में गहराई है। दूसरी तरफ श्रीलंका टीम की सबसे प्रमुख ऑलराउंडर चमारी अथापट्टू की खेलने की स्थिति भी अभी तक साफ नहीं है इसलिए बांग्लादेश वुमेन दूसरे मुकाबले में आगे है।
बांग्लादेश वुमेन के जीतने की संभावना: 60%
श्रीलंका वुमेन के जीतने की संभावना: 40%
बांग्लादेश वुमेन और श्रीलंका वुमेन ODI स्क्वाड:
बांग्लादेश वुमेन: जुएरिया फिरदौस, सरमिन सुल्ताना, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेट कीपर), सोभना मोस्तरी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, फहीमा खातून, फरगाना हक
श्रीलंका वुमेन: हसिनी परेरा (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलकंठिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), देवमी विहंगा, मलकी मदारा, इनोका राणावीरा, निमाशा मीपेज, चेतना विमुक्ति, पिउमी वत्सला बदलगे, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, चमारी अथापट्टू
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Bangladesh Women Cricket team Sri Lanka women cricket team BAN-W vs SL-W Today Match Prediction BAN-W vs SL-W Dream11 Prediction BAN-W vs SL-W 2nd ODIऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।