इन 3 खिलाड़ियों के लिए CSK ने खाली कर दिया था अपना पूरा पर्स, लेकिन अब करवा रही सिर्फ बेंच गर्म, नहीं दे रही मौका
Published - 21 Apr 2026, 06:52 PM | Updated - 21 Apr 2026, 07:06 PM
IPL 2026 के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम मैनेजमेंट की रणनीति ने सबको हैरत में डाल दिया है। दिसंबर 2025 में हुए मिनी ऑक्शन के दौरान CSK ने भविष्य की टीम बनाने के इरादे से कुछ अनकैप्ड और अनुभवी खिलाड़ियों पर पानी की तरह पैसा बहाया था।
हालांकि, टूर्नामेंट के बीच में पहुँचते-पहुँचते टीम की प्लेइंग इलेवन से कई महंगे खिलाड़ी नदारद हैं। करोड़ों रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किए गए कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर और राहुल चाहर अब बेंच पर बैठकर मैच देखने को मजबूर हैं।
CSK ने कार्तिक शर्मा को दिए तीन मौके

IPL 2026 की नीलामी में कार्तिक शर्मा सबसे चौंकाने वाले नाम रहे, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर खरीदा था। घरेलू क्रिकेट में छक्कों की बरसात करने वाले कार्तिक से टीम को काफी उम्मीदें थीं।
सीजन की शुरुआत में उन्हें लगातार 3 मैचों में मौका दिया गया, लेकिन वह इन मौकों को भुनाने में पूरी तरह विफल रहे। इन 3 मैचों में कार्तिक मात्र 25 रन ही बना सके और उनका औसत 10 से भी कम रहा। खराब फॉर्म और तकनीक में कमी के चलते कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उन्हें ड्रॉप कर बेंच पर बैठा दिया है।
LSG vs RR Today Match Prediction, Match 32- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
प्रशांत वीर मध्य क्रम में रहे निष्प्रभावी
कार्तिक शर्मा की तरह ही प्रशांत वीर को भी CSK ने 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि देकर अपना बनाया था। प्रशांत को रवींद्र जडेजा के विकल्प और एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा था। इस सीजन में उन्हें 2 मैच खेलने का अवसर मिला।
हालाँकि उन्होंने पंजाब के खिलाफ एक छोटी लेकिन तेज पारी खेली थी, लेकिन गेंदबाजी में वह काफी महंगे साबित हुए। मिडल ऑर्डर में निरंतरता की कमी और टीम संतुलन को देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा रहा है। 49 रन बनाने के बावजूद वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके।
राहुल चाहर का फिरकी नहीं चला
अनुभवी लेग स्पिनर राहुल चाहर को चेन्नई ने 5.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। चेपॉक की स्पिन मददगार पिचों पर राहुल से विकेट चटकाने की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती मुकाबलों में उनकी फिरकी का जादू बेअसर रहा।
राहुल ने जिन मैचों में शिरकत की, वहां उन्होंने काफी रन लुटाए और वह विकेट लेने के लिए तरसते नजर आए। राहुल के खराब प्रदर्शन के कारण CSK ने अकील होसैन और नूर अहमद जैसे विदेशी स्पिन विकल्पों को तरजीह देना शुरू कर दिया है।
फिलहाल 5 करोड़ से ज्यादा का यह गेंदबाज डगआउट में बेंच गर्म कर रहा है। इसी के साथ CSK एसआरएच के खिलाफ पिछले मुकाबले में जीत के दहलीज पर आकर मैच हार गई जिसके बाद कप्तानी पर सवाल उठने लगे। मैच हारने पर ऋतुराज ने कहा की अगले मैच से माही भाई हमारे साथ जूड़ेंगे और वे हमारे लिए मैच फिनीश करेंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर