क्रिकेट जगत में पसरा मातम, फैंस के लिए आई बुरी खबर, बड़ी शख्सियत ने दुनिया को कहा अलविदा

Published - 27 Jul 2026, 11:21 AM | Updated - 27 Jul 2026, 11:53 AM

Cricket 2

क्रिकेट के खेल में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं शामिल होते, बल्कि फैंस के साथ-साथ उसको कवर करने वाले मीडियाकर्मी भी इसका अहम हिस्सा होते हैं। पत्रकार हर एक अहम जानकारी फैंस तक पहुंचाते हैं और देश-विदेश हर जगह मैच कवर करने भी जाते हैं। इसी वजह से जब किसी जर्नलिस्ट का निधन होता है तो फैंस को भी काफी दुख होता है।

IND vs ZIM सीरीज के खत्म होते ही आई बुरी खबर

फैंस भारत की जिम्बाब्वे दौरे पर 3-0 की जीत का जश्न मना रहे थे लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने ख़ुशी को फीका कर दिया है और मातम की स्थिति बन गई है। एक ऐसे स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट का निधन हो गया है, जो पिछले 20 साल से क्रिकेट (Cricket) के खेल को कवर कर रहे थे।

Cricket कवर करने वाले पत्रकार का अचानक हुआ निधन

Cricket 3

दिल्ली स्पोर्ट्स टीम से जुड़े जसविंदर सिद्धू का निधन रविवार को रोड एक्सीडेंट में हुआ। वह दिल्ली स्पोर्ट्स टीम का अहम हिस्सा थे और पिछले 20 साल से पत्रकार के रूप में क्रिकेट (Cricket) के खेल से जुड़ी खबरें फैंस तक पहुंचा रहे थे। जसविंदर के निधन की खबर आते ही मीडिया जगत के साथ-साथ फैंस के बीच भी शोक की लहार दौड़ गई।

जसविंदर सिद्धू के निधन पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जताया शोक

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जसविंदर सिद्धू के निधन की जानकारी देते हुए X पर लिखा,

"वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू का एक दुखद सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय खेल पत्रकारिता और मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में उनकी एक सम्मानित और लोकप्रिय पहचान थी। खेल पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण, निष्पक्ष पेशेवर दृष्टिकोण और गहन रिपोर्टिंग उन्हें मीडिया जगत में विशेष सम्मान दिलाती थी। उनके निधन पर हम उनके परिवार, मित्रों, सहयोगियों और उनसे जुड़े सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।"

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6.... जिम्बाब्वे में एक बार फिर आया वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का तूफान, छक्के-चौके जड़ लगाया रनों का अंबार

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com