अब इन 4 खिलाड़ियों की कभी नहीं होगी भारत की टी20 टीम में वापसी, सिर्फ IPL खेलकर ही चलाएंगे घर

Published - 26 Jul 2026, 02:45 PM | Updated - 26 Jul 2026, 03:32 PM

India 54

Indian T20 Team: भारत की टी20 टीम अब काफी बदल चुकी है। दो साल पहले तक जो खिलाड़ी खेल रहे थे, उनमें से कुछ ने रिटायरमेंट ले लिया या फिर उन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं, अब कई नए चेहरों को लगातार मौके दिए जा रहे हैं। इसी वजह से टीम इंडिया के पास टी20 में खिलाड़ियों का काफी बड़ा पूल बन गया है।

कुछ समय पहले तक टी20 टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों के पास वापसी का मौका रहता था लेकिन अब जो बाहर हो गया, उसका करियर ही लगभग खत्म माना जा रहा है। इस लेख में हम ऐसे ही 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो IPL में तो नजर आएंगे लेकिन उनकी वापसी भारत (India) की टी20 टीम में मुश्किल है।

इन 4 खिलाड़ियों को IPL खेलकर करना होगा गुजारा, टी20 में India की टीम में वापसी मुश्किल

1. सूर्यकुमार यादव

India 55

पहला नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का है। सूर्या की अगुआई में ही भारत (India) ने इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद, उन्हें कप्तानी गंवाने के साथ-साथ टीम में भी अपनी जगह से हाथ धोना पड़ेगा। 35 साल के सूर्यकुमार आगे की योजनाओं में होते तो उन्हें बाहर नहीं किया जाता। इसी वजह से अब उनके लिए वापसी मुश्किल लग रही है। हालांकि, IPL में वो अभी भी कुछ सीजन खेलते नजर आ सकते हैं।

2. युजवेंद्र चहल

36 साल के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल IPL में लगातार खेल रहे हैं। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है लेकिन अब उनके लिए भारत (India) की टी20 टीम में वापसी की राह नजर नहीं आ रही है। इस फॉर्मेट में हेड कोच गौतम गंभीर ऐसे स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं, जो ज्यादा आक्रामक शैली वाले हों और अगर बल्लेबाजी भी करने में सक्षम हों तो ज्यादा बेहतर होगा। इसी वजह से चहल का करियर समाप्त माना जा सकता है।

3. मोहम्मद शमी

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी भारत (India) की टी20 टीम में वापसी होती नहीं दिख रही है। शमी को 2025 की शुरुआत में इस फॉर्मेट के लिए चुना गया था और तब से बाहर हैं। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में जरूर हिस्सा लिया लेकिन टीम इंडिया में मौका नहीं मिला। अब भारत के पास कई युवा तेज गेंदबाज हैं, जो भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हैं। इसी वजह से शमी को अब बाहर ही रहना पड़ सकता है।

4. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार काफी समय से सिर्फ टी20 फॉर्मेट में फोकस कर रहे हैं और उन्होंने अपनी स्किल्स काफी बेहतर की हैं। इसके बावजूद 2022 के बाद से उन्हें भारत (India) के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में नहीं चुना गया है। उम्मीद थी कि आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेने के कारण उनकी वापसी हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे साफ़ है कि अब चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उनसे आगे बढ़ चुके हैं। इसी वजह से भुवी के अब आईपीएल में ही आगे भी नजर आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: BCCI अगर दे मौका, तो नितीश रेड्डी नहीं ये खिलाड़ी बन सकता है हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com