MI vs SRH, PITCH REPORT: वानखेड़े की पिच का सीक्रेट आउट! जानें कौन सी टीम पड़ेगी भारी, सामने आया PITCH का पूरा हाल

Published - 28 Apr 2026, 09:39 AM | Updated - 28 Apr 2026, 09:52 AM

MI vs SRH

MI vs SRH: आईपीएल 2026 में 41वां मुकाबला 29 अप्रैल मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. फिलहाल, MI अंक तालिका में हैदराबाद से काफी पीछे चल रही है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम सिर्फ 2 जीत के साथ 9वें स्थान पर मौजूद है.

जबकि, SRH 5 जीत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी स्थिति को और सुधारना चाहेगी. लेकिन जीत सबसे ज्यादा पिच पर निर्भर करेगी. चलिए तो जानते हैं कि पिच का बर्ताव.

MI vs SRH: कैसा रहेगा पिच का हाल?

MI Vs SRH

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है जो कि तेज आउटफील्ड देती है. जिस कारण अक्सर यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के मैच में शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. लेकिन जैसे-जैसे मैच बढ़ता है स्पिनर्स का दबदबा ज्यादा रहता है.

IPL मैचों में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 127
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 59
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 68
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 171.85
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 240/4 (Royal Challengers Bengaluru) 12/04/2026 v Mumbai Indians
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 67 (Kolkata Knight Riders) 16/05/2008 v Mumbai Indians
  • सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 224/4 (Mumbai Indians) 29/03/2026 v Kolkata Knight Riders
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 27.50
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.63

IPL 2026 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत से अंक तालिका में आया भूचाल, दूसरे नंबर पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन, देखें अन्य टीमों का हाल

MI vs SRH: किस की होगी जीत?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का मौदन छोटी बाउंड्री का है. जिस कारण बल्लेबाजों के लिए बड़े-बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है. इस पिच पर समान्य स्कोर 171. से ऊपर का रहा है. लेकिन हाईएस्ट स्कोर यहां पर अक्सर 200+ हो जाता है. हालांकि, ओस की भूमिका अहम है. जिसके बाद बल्लेबाजी करना (Chasing) आसान हो जाता है. लिहाजा, जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

वहीं, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई का होम ग्राउंड है. ऐसे में MI की टीम यहां के चप्पे-चप्पे से अच्छे से वाकिफ है. अगर तुलना करें तो SRH और एमआई टीम की तो, मुंबई के जीतने के ज्यादा चांसेस है.

Sunil Gavaskar ने IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग, इस चीज से बेहद नाखुश

Tagged:

MI vs SRH Mumbai Indians Sunrisers Hyderabad pitch report IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com