MI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक के शतक पर गेंदबाजों ने फेरा पानी, 7 विकेट से जीता पंजाब किंग्स, लगातार चौथा मैच हारा मुंबई

Published - 16 Apr 2026, 11:00 PM | Updated - 16 Apr 2026, 11:01 PM

MI Vs PBKS 1

MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के शतक की बदौलत निर्धारित ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए थे।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) ने आसानी से टारगेट का पीछा कर लिया। अर्शदीप सिंह ने पंजाब के लिए बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके, जिसने एमआई को बड़े स्कोर बनाने से रोक दिया। वहीं, बल्ले से प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें कि, यह मुंबई की पिछले पांच मैचों में चौथी हार है।

MI vs PBKS: प्रभसिमरन-श्रेयस ने खेली शानदार पारियां

मुंबई इंडियंस को पराजित करने के लिए पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) को 20 ओवर में 196 रन बनाने थे, लेकिन पंजाब ने अपने दो बड़े विकेट सिर्फ 45 के स्कोर पर गंवा दिए थे। खतरनाक दिख रहे प्रियांश आर्य ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाए तो कूपर कोनोली 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर चलते बने। इन दोनों बल्लेबाजों को अल्लाह गजनफर ने अपना शिकार बनाया।

दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 139 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की। इस मैच में प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रन बनाए तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रन की कप्तानी पारी खेली। इस मैच (MI vs PBKS) में गजनफर ने दो तो शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला। जबकि जसप्रीत बुमराह लगातार पांचवें मैच में एक भी विकेट नहीं निकाल सके।

नमन धीर-डी कॉक ने संभाली पारी

पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) ने टॉस जीतकर पहले मेजबानों को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने अपना पहला विकेट 12 के स्कोर पर गंवा दिया था, जब अर्शदीप सिंह ने रियान रिकल्टन को 2 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता किया तो अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी शून्य के स्कोर पर चलते बने। एमआई ने 12 पर अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद आईपीएल 2026 में पहला मैच (MI vs PBKS) खेल रहे क्विंटन डी कॉक और नमन धीर ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 68 गेंदों पर 122 रन की शतकीय साझेदारी की, जिसके चलते एमआई मैच में वापसी करने में सफल रही। हालांकि, 31 गेंदों पर 50 रन बनाकर नमनधीर आउट हो गए। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने अपनी 50 रन की पारी में 3 चौके और 3 छक्के मारे थे।

क्विंटन डी कॉक ने ठोका शतक

नमनधीर का विकेट गिरने के बाद बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने रन की गति को गिरने नहीं दिया। डी कॉक ने पहले 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया तो 53 गेंदों पर उन्होंने धमाकेदार शतक ठोक दिया। वहीं, मैच में उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 112 रन की पारी खेली तो उन्होंने कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों पर 41 रन की पार्टनरशिप की।

बता दें कि, इस मैच (MI vs PBKS) में हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए तो तिलक वर्मा ने 3 गेंदों पर 8 रन ठोके। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने 5 गेंदों पर मात्र एक रन बनाया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए, जिसमें क्विंटन डी कॉक के शतक का काफी अहम योगदान था।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा हथियार हुआ फ्लॉप, पहली गेंद पर आउट हुए Suryakumar Yadav

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com