ENG vs IND: मयंक अग्रवाल इंग्लैंड में खेलेंगे 5 टेस्ट मैच, तो कर सकते हैं टीम इंडिया में जगह पक्की

Published - 11 Jul 2021, 12:24 PM

ENG vs IND: केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन से कर दिया शॉ, मयंक व गिल के लिए दरवाजे बंद

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद काफी वक्त से चर्चा चल रही थी कि रोहित शर्मा के साथ अब इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करने कौन उतरेगा। अब इस बीच खबर सामने आई है कि रोहित शर्मा और Mayank Agarwal टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करने मैदान पर उतरेंगे। यदि ऐसा होता है तो ये अग्रवाल के करियर के लिए काफी अच्छा होगा, क्योंकि इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलेगा।

रोहित के साथ Mayank Agarwal करेंगे ओपनिंग

Mayank Agarwal

पिछले काफी वक्त से इस बात पर चर्चा चल रही थी कि शुभमन गिल की जगह कौन लेगा? बीच में खबरें आईं कि टीम मैनेजमेंट पृथ्वी शॉ व देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड बुलाना चाहती है, मगर चयनकर्ताओं ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। अब स्थिति लगभग साफ हो चुकी है कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए Mayank Agarwal मैदान पर उतरेंगे। हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर ओपनिंग जोड़ी को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

अग्रवाल के अलावा भारत के पास केएल राहुल, हनुमा विहारी व स्टैंडबाई प्लेयर अभिमन्यू ईश्वरन का विकल्प भी मौजूद हैं। जो जरुरत पड़ने पर भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने अतिरिक्त ओपनर्स को इंग्लैंड भेजने से मना कर दिया।

अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए Mayank Agarwal के आंकड़े बहुत ही शानदार रहे हैं। अग्रवाल को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्लेइंग इलेवन से तब बाहर कर दिया गया था, जब पहले व दूसरे टेस्ट मैच में वह टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके थे। सिडनी टेस्ट में बेंच पर बैठाया गया था।

लेकिन फिर गाबा टेस्ट में कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद मयंक को गाबा टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी, लेकिन वह कुछ खास स्कोर नहीं कर सके थे। जिसके बाद घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के साथ खेली गई 4 मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा।

बेहतरीन रहा है अब तक का करियर

Mayank Agarwal

यदि ऑस्ट्रेलिया दौरे को छोड़ दिया जाए, तो अब तक Mayank Agarwal का करियर बहुत ही शानदार रहा है। खिलाड़ी ने अब तक खेले गए 14 टेस्ट मैचों में 45.73 के औसत के साथ 11052 रन बनाए हैं, जिसमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं। अग्रवाल को अब यदि इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग का मौका मिलता है, तो वह इसे भुनाकर टीम इंडिया में ओपनिंग स्लॉट में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

Tagged:

टीम इंडिया इंग्लैंड बनाम भारत मयंक अग्रवाल
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com