टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में हुई थी मैच फिक्सिंग! अब जेल में चक्की पीसेंगे इस देश के खिलाड़ी

Published - 17 Apr 2026, 03:11 PM | Updated - 17 Apr 2026, 03:21 PM

T20 WORLD CUP 2026

T20 World Cup 2026 को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। खेल की शुचिता पर एक बार फिर दाग लगा है क्योंकि कनाडा क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे हैं।

आईसीसी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे खिलाड़ियों के करियर और जेल जाने का खतरा बढ़ गया है। इस आरोप का खंडन एक कनाडाई डॉक्यूमेंट्री “Corruption, Crime and Cricket” से हुई, जिसमें T20 World Cup 2026 क्रिकेट कनाडा के अंदर प्रशासनिक गड़बड़ियों और संदिग्ध घटनाओं का जिक्र किया गया।

T20 World Cup 2026 के दौरान हुई घटना

Dilpreet Bajwa

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, T20 World Cup 2026 के ग्रूप मैचों के दौरान भ्रष्टाचार की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। क्रिकेट कनाडा के कुछ सदस्यों पर सट्टेबाजों के साथ संपर्क करने और खेल के परिणामों को प्रभावित करने का संदेह है।

आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके। यह घटना दरअसल दिलप्रीत बाजवा के फेंके गए एक ओवर पर शक के आधार पर जताया गया जिसमें नो बॉल, वाइड और 15 रन आए थे।

आईसीसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या T20 WORLD CUP 2026 मैच में उसके एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन हुआ था या नहीं। यह मामला सामने आने के बाद टूर्नामेंट की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर फिर सवाल उठे हैं, साथ ही क्रिकेट में फिर से मैच फिक्सिंग जैसा मामला बढ़ने लगी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को भी फिक्सिंग के मामले में बैन कर दिया गया था।

RCB vs DC, PITCH REPORT: रिपोर्ट आई सामने, जीत-हार की कहानी लगभग तय! पिच ने कर दिया बड़ा इशारा

इस घटना में कौन-कौन शामिल ?

आईसीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कनाडा क्रिकेट बोर्ड से जवाब मांगा है। T20 World Cup 2026 की साख को बचाने के लिए आईसीसी ने साफ कर दिया है कि फिक्सिंग में शामिल किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

T20 WORLD CUP 2026 के इस मैच में विवादित ओवर के अलावा, आईसीसी पूर्व कनाडा कोच खुर्रम चौहान की एक रिकॉर्ड की गई टेलीफोन कॉल की भी जांच कर रही है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि क्रिकेट कनाडा बोर्ड के वरिष्ठ सदस्यों ने उन पर राष्ट्रीय टीम के लिए कुछ खिलाड़ियों का चयन करने का दबाव डाला था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि मैच फिक्सिंग के प्रयास किए गए थे।

एक अन्य पूर्व कोच, पबुदु दसानायके ने आरोप लगाया है कि 2024 टी20 विश्व कप के लिए टीम में कुछ खिलाड़ियों का चयन करने से इनकार करने के बाद उन्हें अनुबंध समाप्त करने की धमकी दी गई थी।

इससे पहले क्राइम, करप्शन और क्रिकेट के द्वारा 90 से 2000 के दशक में हुई मैच फिक्सिंग को भी उजागर किया था जिसमें मौहम्मद अजहरुद्दीन जैसे क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल थे।

SRH vs CSK LIVE: कौन सा ऐप और कौन सा चैनल? मैच कितने बजे होगा शुरू! एक क्लिक में जानें सबकुछ

मौहम्मद अजहरुद्दीन पर भी लगा था बैन

मोहम्मद अजहरुद्दीन से जुड़ा मैच फिक्सिंग मामला भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े विवादों में से एक है, जिसने साल 2000 में पूरे खेल जगत को चौंका दिया था। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब दिल्ली पुलिस ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हंसी क्रोन्ये की सट्टेबाजों के साथ बातचीत पकड़ी।

पूछताछ में क्रोन्ये ने खुलासा किया कि उन्हें सट्टेबाजों से मिलवाने वाले शख्स अजहरुद्दीन थे। इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू की, जिसमें यह बात सामने आई कि अजहर ने कुछ मैच फिक्स करने के लिए सट्टेबाजों से पैसे लिए थे।

जिसके बाद बीसीसीआई ने दिसंबर 2000 में उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। उस समय अजहर 99 टेस्ट खेल चुके थे, लेकिन इस बैन की वजह से उनका शानदार करियर अचानक खत्म हो गया।

अजहरुद्दीन ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 2012 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन पर लगा बैन हटा दिया। हालांकि, तब तक उनका खेल का समय निकल चुका था।

T20 World Cup 2026 के दौरान हुई इस घटना ने क्रिकेट की साख पर एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है, साथ ही आईसीसी के उपर भी बड़ा सवाल उठ रहा है।

Tagged:

icc match fixing T20 World Cup 2026 Canada Cricket Dilpreet Bajwa
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

दिलप्रीत बाजवा

मौहम्मद अजहरुद्दीन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com