LSG vs RCB Stats: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी को हराकर अपने ऊपर से कलंक हटाया, बाल-बाल बची इस घटिया रिकॉर्ड से

Published - 08 May 2026, 01:53 AM | Updated - 08 May 2026, 02:02 AM

LSG Vs RCB

LSG vs RCB: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में लखनऊ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रनों से हरा दिया।

यह जीत लखनऊ के लिए केवल दो अंक नहीं, बल्कि उस कलंक से मुक्ति भी है जो पिछले कई मैचों से टीम के साथ जुड़ा हुआ था। इस जीत के साथ ही लखनऊ ने अपने घर में हार के सिलसिले को तोड़ते हुए एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने से खुद को बचा लिया है।

LSG vs RCB मैच में इकाना में टूटा हार का सिलसिला

LSG Vs RCB

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह जीत अपने इज्जत बचाने जैसा साबित हुआ। LSG vs RCB मैच से पहले लखनऊ अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में लगातार 8 मैच हार चुकी थी। अगर आज टीम आरसीबी से हार जाती, तो वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लगातार 9 घरेलू हार के सबसे घटिया रिकॉर्ड की बराबरी कर लेती।

दिल्ली ने 2013-15 के दौरान अपने घर में लगातार 9 मैच गंवाए थे। लखनऊ ने आरसीबी को हराकर इस शर्मनाक फेहरिस्त में टॉप पर पहुँचने से खुद को रोक लिया और डेक्कन चार्जर्स की 8 हार के बराबर ही अपनी हार का सिलसिला रोक दिया।

"उनके साथ विश्वकप...." LSG के प्रिंस यादव ने किया बड़ा खुलासा, इन 2 स्टार खिलाड़ियों के साथ वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा

पांच हार के बाद LSG को घर में पहली जीत

आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में लखनऊ की अपने घर पर यह पहली जीत है। इससे पहले इस सीजन में टीम इकाना स्टेडियम में लगातार चार मैच हार चुकी थी। इतना ही नहीं, LSG vs RCB के आंकड़ों पर नजर डालें तो इकाना स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ तीन मैचों में लखनऊ की यह पहली जीत है।

लखनऊ के लिए एक और अच्छी खबर यह रही कि इस सीजन में पांच बार स्कोर डिफेंड करने की कोशिश में यह उनकी पहली सफलता है। वहीं, आरसीबी की टीम इस सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली बार कोई मैच हारी है।

LSG vs RCB: लखनऊ के दिग्वेश ने आरसीबी को झुकाया, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम ओवर में जीता मैच

छह हार के बाद LSG जीत का स्वाद चखा

यह मुकाबला लखनऊ के प्रशंसकों के लिए भावनाओं से भरा था क्योंकि टीम पिछले 6 मैचों से लगातार हार का सामना कर रही थी। LSG vs RCB मैच में मिली इस जीत ने न केवल उनके मनोबल को बढ़ाया है, बल्कि टीम के आंकड़ों में भी सुधार किया है।

आईपीएल इतिहास में लखनऊ का रिकॉर्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए हमेशा बेहतर रहा है। अब तक खेले गए 38 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 21 मैच जीते हैं, जिससे उनका जीत का प्रतिशत 56.75 है। इसके विपरीत, लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम का प्रदर्शन काफी औसत यानी कि 40.0 प्रतिशत रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आज अपनी पुरानी ताकत यानी 'स्कोर डिफेंड' करने की काबिलियत को फिर से साबित किया है। मिचेल मार्श के शतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत लखनऊ ने न केवल आरसीबी को हराया, बल्कि अपने ऊपर लगे हार के दाग को भी साफ कर दिया। फैंस को उम्मीद है कि टीम इस लय को आने वाले मैचों में भी बरकरार रखेगी।

Tagged:

LSG vs RCB IPL 2026 LSG VS RCB STATS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

एलएसजी

एक बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com