IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स की जीत ने बढ़ाई पंजाब किंग्स की टेंशन, प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Published - 19 May 2026, 11:31 PM | Updated - 19 May 2026, 11:36 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 220 रन बनाए थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी ने पहाड़नुमा लक्ष्य को बौना बना दिया।

उन्होंने इस मैच में सिर्फ 38 गेंदों पर 93 रन की धांसू पारी खेली थी, जिसने उनकी टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया। वहीं, इस जीत के बाद राजस्थान ने अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में शीर्ष चार टीमों में प्रवेश कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि बाकी टीमों का क्या है हाल?

IPL 2026 Points Table: शीर्ष चार में ये टीमें मौजूद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना आईपीएल 2025 वाला फॉर्म पूरी तरह से कायम रखा है और आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। फिलहाल गत विजेता अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 13 में 9 मैच जीते हैं तो 4 मैच गंवाए हैं।

उनके फिलहाल 18 अंक हैं और 1.065 का धांसू नेट रन रेट हैं, जो कि उनके पहले पायदान पर लीग चरण फिनिश करने की गारंटी देता है।

वहीं, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (IPL 2026 Points Table) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

दोनों टीमों के 16-16 अंक (IPL 2026 Points Table) हैं, लेकिन जीटी का नेट रन रेट हैदराबाद से थोड़ा बेहतर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि पंजाब को एक स्थान नीचे जाना पड़ा है।

प्लेऑफ की दौड़ में ये टीमें मौजूद

राजस्थान की जीत के बाद पंजाब किंग्स को नुकसान उठाना पड़ा है। वह अंक तालिका में एक स्थान फिसलकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि, आरआर की जीत ने बाकी टीमों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, जिसमें चेन्नई और दिल्ली जैसी टीमें शामिल हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार की थी, लेकिन बीच के मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पिछले दोनों मैचों में उनको शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स तालिका (IPL 2026 Points Table) में 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के बाद 7वें और केकेआर 11 अंकों की वजह से 8वें पायदान पर है। बता दें कि, इन टीमों की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जीवित हैं।

कौन हैं Gurnoor Brar? जिन्हें टीम इंडिया में मिला टेस्ट डेब्यू का मौका, जानें इनका पूरा जीवन परिचय

एमआई-एलएसजी हुईं बाहर

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं। एमआई ने 12 में सिर्फ 4 मैच जीते हैं और 8 पॉइंट्स के बाद वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर बनी हुई है तो लखनऊ सुपर जायंट्स अंतिम स्थान पर काबिज है।

बता दें कि, लखनऊ ने पंत की कप्तानी में इस सीजन 13 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 4 जीते हैं और बाकी 9 मैचों में उनको (IPL 2026 Points Table) शर्मनाक शिकस्त उठानी पड़ी है।

यहां देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB)13940181.065
2गुजरात टाइटंस (GT)13850160.4
3सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH)13850160.35
4राजस्थान रॉयल्स (RR)13760140.083
5पंजाब किंग्स (PBKS)13661130.227
6चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1367012-0.016
7दिल्ली कैपिटल्स (DC)1367012-0.871
8कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)1256111-0.038
9मुंबई इंडियंस (MI)124808-0.504
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)134908-0.702

IPL 2026 Playoff Scenario: 1 सीट के लिए 5 टीमों में महायुद्ध, जानें टॉप-4 में पहुंचने के लिए किसको चाहिए कितनी जीत

Tagged:

RR vs LSG IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com