KKR vs RR: KKR की पहली जीत के हीरो बने रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से चटाई धूल

Published - 20 Apr 2026, 08:11 AM

KKR Vs RR

KKR vs RR : आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेले गए 28वें मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को चार विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। टॉस राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने क्रमशः 39 और 46 रन की अहम पारियां खेलीं।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह के शानदार अर्धशतक और अनुकूल रॉय की महत्वपूर्ण बल्लेबाज़ी की बदौलत दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ KKR ने लगातार पांच हार के बाद आखिरकार इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।

शानदार शुरुआत के बावजूद मिडिल ऑर्डर फ्लॉप, राजस्थान 155/9 तक सीमित

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) ने शानदार शुरुआत की। ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर पावरप्ले में तेज़ी से रन बटोरे और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाज़ों ने क्रमशः 39 और 46 रन की अहम पारियां खेलीं।

हालांकि इसके बाद मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा, जहां रियान पराग (12), शिमरोन हेटमेयर (15) और ध्रुव जुरेल (5) बड़ी पारी नहीं खेल सके। लगातार विकेट गिरने से टीम की रन गति धीमी हो गई।

अंत में जोफ्रे आर्चर (8 रन) और रविंद्र जडेजा (9 रन) ने थोड़ा योगदान दिया और टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 155 का ही स्कोर बना पाई। गेंदबाज़ी में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवती और कार्तिक त्यागी को तीन - तीन विकेट और सुनील नरेन ने दो विकेट लिए।

KKR की खराब शुरुआत, 85 रन पर गिरे 6 विकेट

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs RR) की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने पावरप्ले में ही अपने अहम विकेट गंवा दिए, जिससे बल्लेबाज़ी क्रम पूरी तरह दबाव में आ गया। ओपनर टिम सिफर्ट और कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि मध्यक्रम भी ज्यादा देर टिक नहीं सका।

कैमरन ग्रीन ने ज़रूर तेज़ 27 रन बनाए, लेकिन वह भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण KKR का स्कोर एक समय 85 रन पर 6 विकेट हो गया था, जिससे ऐसा लगने लगा था कि टीम एक और हार की ओर बढ़ रही है।

KKR vs RR : रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने संभाली पारी, दिलाई यादगार जीत

मुश्किल परिस्थिति में इस सीजन में ख़राब फॉर्म से जूझ रहे रिंकू सिंह ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली और बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 53 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें समझदारी और आक्रामकता का शानदार संतुलन देखने को मिला।

दूसरी ओर अनुकूल रॉय ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और 16 गेंदों पर 29 रन की अहम पारी खेली। दोनों बल्लेबाज़ों के बीच हुई साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अंत में KKR ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार पांच हार के बाद इस सीजन की पहली जीत (KKR vs RR) दर्ज की।

ये भी पढ़े : GT vs MI Today Match Prediction, Match 30- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Tagged:

Rinku Singh KKR vs RR cricket news IPL 2026 KKR vs RR Match Report
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com