RCB के CEO ने खोला बड़ा राज, बताया कितने साल और IPL में खेलेंगे विराट कोहली

Published - 19 Jun 2026, 11:36 AM | Updated - 19 Jun 2026, 12:34 PM

Virat Kohli 2

Virat Kohli's IPL Retirement Plan: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और विराट कोहली को एक-दूसरे की पहचान माना जाता है। इस लीग में कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सभी 19 सीजन एक ही टीम के लिए खेले हैं। दिग्गज ने 2008 में अपने करियर की शुरुआत बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के साथ की थी और अब तक इसी टीम के साथ बने हुए हैं। 17 सीजन तक खिताबी जीतने में नाकाम रहने के बावजूद कोहली ने टीम नहीं बदली और फिर अगले दो सीजन में लगातार दो ट्रॉफी आईं।

RCB ने 2025 में पहली बार ख़िताब जीता और फिर 2026 में उसे सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया। लगातार दो खिताबी जीत में विराट कोहली (Virat Kohli) भी अहम हिस्सा रहे। इसके बाद से चर्चा होने लगी कि अब शायद उन्हें हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसी वजह से वो अगले सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं लेकिन अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीईओ राजेश मेनन ने विराट के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

RCB के साथ Virat Kohli के रिश्ते की बताई अहमियत

Virat Kohli 3

राजेश मेनन ने CNBC-TV18 के साथ बात करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। उन्होंने कहा,

"RCB और विराट एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वह हमेशा से RCB का अहम हिस्सा रहे हैं। हमने उन्हें कभी भी RCB से अलग नहीं देखा है, और अगर वह अपना खेल करियर छोड़ते भी हैं, तो हमें यह सोचना होगा कि वह कैसे इस फ्रेंचाइजी से कैसे जुड़े रह सकते हैं।"

विराट कोहली के IPL से रिटायरमेंट को लेकर भी संजय मेनन ने दिया अपडेट

संजय मेनन को विश्वास है कि अभी विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल से जल्दी संन्यास नहीं लेंगे और अगले तीन या चार साल तक खेलते नजर आ सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा,

"अगले तीन-चार सालों तक, मुझे यकीन है कि वह खेलते रहेंगे, कम से कम चार साल तो जरूर। वह फ़िट हैं और खेलने की भूख कभी खत्म नहीं होती। आपने इस IPL सीजन में देखा कि वह कितनी एनर्जी, रन और एटीट्यूड के साथ खेले; सब कुछ था उनमें। तीन-चार साल तक कोई दिक्कत नहीं होगी।"

RCB के सीईओ ने जरूर विराट कोहली (Virat Kohli) के तीन या साल तक और खेलने की बात कही है लेकिन अंतिम फैसला खुद इस दिग्गज खिलाड़ी का होगा। हालांकि, कोहली के कम से कम IPL 2027 में खेलने की पूरी संभावना है।

IPL 2026 में विराट कोहली का रहा जबरदस्त प्रदर्शन

इस साल खेले गए आईपीएल सीजन के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने पुराने रंग में दिखे। कोहली ने निरंतरता के साथ रन बनाने के साथ ही अपनी स्ट्राइक भी अधिक रखी। उन्होंने 16 मैचों में 56.25 की औसत से 675 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 166 का रहा। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी आए।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में भी विराट कोहली के बल्ला चला था और उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम की 156 का टारगेट हासिल करने में मदद की थी।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6.... बुढ़ापे में भी फाफ डू प्लेसी का कोहराम, अमेरिका लीग में ठोका तूफानी शतक, उड़ाए 9 चौके 7 छक्के

Tagged:

Virat Kohli RCB ipl Royal Challengers Bengaluru
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com