पाकिस्तान टीम पर गिरी गाज, इस बड़े टूर्नामेंट से होना पड़ा बाहर?

Published - 29 Sep 2026, 10:09 AM | Updated - 29 Sep 2026, 11:37 AM

Pakistan Team

Pakistan Team: जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता का कारवां अब सेमीफाइनल में पहुंच गया है. 1 अक्टूबर को निशिन में सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) के प्रशंसको के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक, पाक टीम को अचानक एक टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है.

Pakistan Team पर गिरी गाज

Pakistan Team

दरअसल, 3 अक्टूबर से शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का आयोजन होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Team) फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाक टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी. खबरों की माने तो पाकिस्तान चैंपियंस को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स से बाहर किया जा चुका है. हालांकि, इसको लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने की तारीख हुई तय, इस दिन करेगी ICC ऐलान

इस वजह से छोड़ना पड़ सकता है टूर्नामेंट

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जारी राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तान चैंपियन टीम को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में खेलने से रोका जा रहा है. इससे पहले ऐसी खबरें भी सामने आईं थी, जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को इस टूर्नामेंट में ‘पाकिस्तान’ नाम का इस्तेमाल करने से बैन कर दिया है. हालांकि, WLC 2026 के आधिकारिक शेड्यूल में अभी भी पाकिस्तान चैंपिंयस का नाम मौजूद है. इसके अलावा आयोजकों ने भी अब तक टीम के बाहर होने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है.

भारत ने किया था पाकिस्तान के साथ खेलने से मना

गौरतलब है कि पिछले साल खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारतीय चैंपियंस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद दोनों देशों के बीच हुए सैन्य संघर्ष के चलते भारतीय टीम ने पाक टीम (Pakistan Team) के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार किया था. इसका नतीजा यह हुआ कि भारत को फाइनल से बाहर होना पड़ा. इसलिए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस घटना को ध्यान में रखते हुए आयोजक पाकिस्तान टीम का WLC 2026 से पत्ता काट सकते हैं.

MI-RCB-DC-गुजरात ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता, यहां देखें पूरी सूची

Tagged:

PAKISTAN TEAM World Championship of Legends World Championship of Legends 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com