MI-RCB-DC-गुजरात ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता, यहां देखें पूरी सूची

Published - 29 Sep 2026, 11:00 AM | Updated - 29 Sep 2026, 11:08 AM

WPL 2027 Retention

WPL 2027 Retentions: आईपीएल के 20वें सीजन के मिनी ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में होना है। उससे पहले टीमों के द्वारा रिटेन और रिलीज किए जाने खिलाड़ियों की लिस्ट का सभी को इंतजार है, क्योंकि काफी सारे स्टार प्लेयर्स की छुट्टी हो सकती है। वहीं, रिटेन लिस्ट में कुछ सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं।

इस बीच महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 के लिए सभी पांच टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। जानिए किन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया और कौन से खिलाड़ी रिलीज हुए। वहीं, ऑक्शन के लिए किस टीम के पास कितना पैसा और कितने स्लॉट खाली हैं।

WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

WPL 2027 Retention 1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, प्रथ्योशा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, रिचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना

दिल्ली कैपिटल्स (DC): एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मडिवाला, मरिजाने कैप, मिन्नू मणि, एन श्री चरानी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा

गुजरात जायंट्स (GG): अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतिमनी कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया

मुंबई इंडियंस (MI): अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नताली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजना सजीवन, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा

यूपी वॉरियर्ज (UPW): दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस

WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमों द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): ग्रेस हैरिस, लिंसी स्मिथ, डी हेमलता, गौतमी नायक

दिल्ली कैपिटल्स (DC): अलाना किंग, लिजेल ली, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, प्रगति सिंह, एद्दला सृजना

गुजरात जायंट्स (GG): डैनी वायट-हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु, शिवानी सिंह

मुंबई इंडियंस (MI): मिली इलिंगवर्थ, जी कमालिनी, क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार, साइका इशाक, त्रिवेणी वसिष्ठ

यूपी वॉरियर्ज (UPW): एमी जोंस, चार्ली नॉट, क्लो ट्रायॉन, डिएंड्रा डॉटिन, आशा शोभना, जी त्रिशा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, सुमन मीना

WPL 2027 के लिए पांचों टीमों का स्क्वाड साइज, सैलरी कैप और उपलब्ध स्लॉट

फ्रेंचाइजीखिलाड़ियों की संख्याविदेशी खिलाड़ियों की संख्याकुल खर्च (करोड़ रुपये)उपलब्ध पर्स (करोड़ रुपये)उपलब्ध स्लॉटविदेशी स्लॉट
RCB13413.851.1552
DC13513.901.1051
GG15513.751.2531
MI11514.001.0071
UPW11411.353.6572
कुल632366.858.15277

इस तारीख को होगा WPL 2027 के लिए ऑक्शन

WPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन की तारीख का ऐलान BCCI ने पहले ही कर दिया है। इस बार 28 अक्टूबर को नीलामी का आयोजन होगा। इसका वेन्यू ग्रैंड हयात कोच्चि है, जहां पांचों आने वाले सीजन के लिए स्क्वाड को पूरा और मजबूत करने के लिहाज से खिलाड़ियों को खरीदेंगी।

यह भी पढ़ें: अभी एशियन गेम्स वाली टीम में है ये 4 खिलाड़ी, लेकिन पक्का खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप

Tagged:

Gujarat Giants Delhi Capitals Mumbai Indians UP Warriorz Royal Challengers Bengaluru WPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com