2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने की तारीख हुई तय, इस दिन करेगी ICC ऐलान

Published - 29 Sep 2026, 09:03 AM | Updated - 29 Sep 2026, 09:53 AM

2027 World Cup 3

2027 World Cup का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है। कुछ समय पहले बताया गया था कि अगले साल 2 अक्टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी और फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा। हालांकि, इसका पूरा कार्यक्रम कब जारी होगा, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया था। लेकिन अब आधिकारिक तारीख सामने आ चुकी है।

अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के पास है। अब ICC और क्रिकेट साउथ अफ्रीका मिलकर 2027 World Cup के शेड्यूल का ऐलान करने जा रहे हैं।

इस तारीख को 2027 World Cup के शेड्यूल की होगी घोषणा

2027 World Cup 4

क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी 2027 World Cup के शेड्यूल का ऐलान गुरुवार, 1 अक्टूबर को ICC और दक्षिण अफ्रीका बोर्ड मिलकर करेंगे। सरल शब्दों में कहें तो यहां से टूर्नामेंट के एक साल की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। फैंस को पता चल जाएगा कि उनकी पसंदीदा टीम कब, कहां और किन विरोधी टीमों के खिलाफ खेलेगी। शेड्यूल के साथ-साथ मुकाबलों के टिकट भी जारी किए जाएंगे।

14 टीमों को वर्ल्ड कप 2027 में मिलेगी जगह, इनकी जगह हुई पक्की

इस बार के वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमों को जगह मिलेगी। इसमें से 10 टीमों का फैसला 30 सितंबर को ICC ODI टीम रैंकिंग के आधार पर होगा। वहीं, बाकी 4 क्वालीफायर टूर्नामेंट के माध्यम से फाइनल होंगी। अभी के हिसाब से, रैंकिंग के आधार पर जगह बनाने की दौड़ में भारत (नंबर 1), न्यूजीलैंड (नंबर 2), पाकिस्तान (नंबर 4), ऑस्ट्रेलिया (नंबर 5), इंग्लैंड (नंबर 6), श्रीलंका (नंबर 7), अफगानिस्तान (नंबर 8) और बांग्लादेश (नंबर 9) शामिल हैं।

रैंकिंग में नौवें स्थान पर होने के बावजूद बांग्लादेश जगह बना लेगा, क्योंकि तीसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ़्रीका मेजबान के तौर पर अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, जिम्बाब्वे को भी मेजबान होने के नाते डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिला है। हालांकि, नामीबिया फुल मेंबर नेशन नहीं है, इस वजह से उसे होस्ट होने के बावजूद डायरेक्ट जगह नहीं मिली है।

ऐसा होगा 2027 World Cup का फॉर्मेट

2027 World Cup की शुरुआत एक 'सुपर सीरीज' से होगी, जिसमें क्वालीफाई करने वाली 14 टीमों में से सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। जो टीम सबसे ऊपर रहेगी, उसे सुपर-12 में जगह मिलेगी। इस राउंड में 30 मैच होंगे, जिनमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा जाएगा और वे राउंड-रॉबिन फ़ॉर्मेट में खेलेंगी। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और दोनों ग्रुप में से अगली सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीम, सुपर 7 स्टेज में पहुंचेंगी।

सुपर 7 में 21 राउंड-रॉबिन मैच होंगे, जिनमें से टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल में, सुपर 7 राउंड में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें फाइनल में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।

यह भी पढ़ें: LIVE मैच में आपस में ही भिड़ गए टेम्बा बवुमा और क्विंटन डी कॉक, दोनों की झड़प का VIDEO वायरल

Tagged:

icc Cricket South Africa 2027 world cup
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com