6,6,6,6,6,6,6.... बुढ़ापे में भी फाफ डू प्लेसी का कोहराम, अमेरिका लीग में ठोका तूफानी शतक, उड़ाए 9 चौके 7 छक्के
Table of Contents
Faf du Plessis blistering century: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सालों से नजर ना आए हों लेकिन अलग-अलग टी20 लीग में उनका जलवा अभी भी जारी है। इस साल आईपीएल ऑक्शन से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद उनके पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन चोट के कारण ऐसा नहीं हो पाया। इसी वजह से उनके फैंस को लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।
41 वर्षीय (Faf du Plessis) की वापसी अमेरिका में खेली जाने वाली मेजर लीग क्रिकेट 2026 में हुई है। इस लीग में डू प्लेसी CSK फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। फाफ ने पहले ही मैच में नाबाद रहकर तूफानी शतक जड़ते हुए अपनी टीम की एक विशाल टारगेट को हासिल करने में मदद की और 6 विकेट से जीत दिलाई।
MLC 2026 के पहले मैच में Faf du Plessis का धुआंधार शतक

आज से मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन की शुरुआत हुई है और पहले ही मैच में TSK के कप्तान फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) का प्रचंड रूप देखने को मिला। सिएटल ओर्कास के खिलाफ फाफ ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए इस लीग में अपना चौथा शतक जड़ दिया। डू प्लेसी ने शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाया और महज 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
फाफ डू प्लेसी ने खेली 113 रनों की नाबाद पारी
इसके बाद भी दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज (Faf du Plessis) ने रुकने का नाम नहीं लिया और गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाते हुए हुए 45 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस तरह फाफ MLC 2026 में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। फाफ ने 52 गेंदों का सामना किया और नाबाद रहकर 113 रन बनाए। इस दौरान नौ चौके और सात छक्के भी जड़े। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 217.30 रहा।
टेक्सास सुपर किंग्स को फाफ डू प्लेसी की शानदार पारी से मिली जीत
डलास में खेले गए MLC 2026 के पहले मैच में टेक्सास सुपर किंग्स ने सिएटल ओर्कास ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ओर्कास ने 220/2 का स्कोर बनाया। इस दौरान ओपनर टिम साइफर्ट ने 66 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। वहीं, उनके जोड़ीदार शयन जहांगीर ने 47 गेंदों में 78 रन बनाए ।
221 का टारगेट टेक्सास सुपर किंग्स के लिए मुश्किल लग रहा था लेकिन कप्तान फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) के नाबाद शतक और अन्य बल्लेबाजों के एकजुट प्रदर्शन से 18.3 ओवर में ही 221/4 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाफ के अलावा राइली रूसो ने 49 रन बनाए। वहीं, वियान मुल्डर ने भी 31 रनों की नाबाद पारी खेली।
यह भी पढ़ें: इधर भारत ने जीता दूसरा ODI, उधर 40 साल के दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान