भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी बना कप्तान
Table of Contents
Squad Announced For India vs England Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इंग्लैंड में लंबा समय बीतने वाला है। हरमनप्रीत कौर की टीम अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है, जिसका फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि भारत की महिला टीम कम से कम सेमीफाइनल तक तो जरूर जा सकता है और अगर अच्छा किया तो फिर खिताबी मैच भी खेलते नजर आ सकती है।
इसके बाद, भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 10 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेलना है। यह मुकाबला काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि ऐतिहासिक वेन्यू पर पहली बार महिला टेस्ट खेला जाएगा। इसी वजह से आगामी टेस्ट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। BCCI ने भारतीय स्क्वाड का पहले ही ऐलान कर दिया था और अब इंग्लैंड के स्क्वाड की भी घोषणा कर दी गई है।
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए England ने MI के खिलाड़ी को सौंपी कमान

लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट के लिए इंग्लैंड महिला टीम की कमान दिग्गज नैट सीवर-ब्रंट को सौंपी गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नैट सीवर ही इंग्लैंड टीम की कप्तान हैं लेकिन चोट के कारण कुछ मुकाबलों से बाहर रहेंगी। व्हाइट बॉल में दिग्गज ऑलराउंडर को कप्तानी का काफी अनुभव है लेकिन टेस्ट में वो पहली बार कमान संभालती नजर आएंगी। बता दें कि नैट सीवर WPL में मुंबई इंडियंस की तरफ से हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलती हैं लेकिन अब उनके खिलाफ ही मैदान संभालेंगी।
इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी इंग्लैंड ने दिया मौका
टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है। इन खिलाड़ियों में एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पॉट्स और ऐली थ्रेलकेल्ड शामिल हैं। हालांकि, कैप्सी, टिली और मैडी व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं लेकिन ग्रेस और ऐली ने किसी भी फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए नहीं खेला है। ऐसे में इन दोनों के लिए यह काफी खास मुकाबला रहने वाला है। वहीं, देखने वाली बात होगी कि इन पांच खिलाड़ियों में किन्हें डेब्यू का मौका मिलता है।
इंग्लैंड के स्क्वाड से कई बड़े नामों को किया गया ड्रॉप
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपने पिछले स्क्वाड से कुछ खिलाड़ियों को बाहर भी किया है। सोफिया डंकली, बेस हीथ, डैनी वायट-हॉज, चार्ली डीन, रियाना मैकडोनाल्ड-गे और केट क्रॉस उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका चयन नहीं हुआ। ये सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज के दौरान हुए टेस्ट के लिए स्क्वाड का हिस्सा थीं लेकिन अब इन्हें ड्रॉप कर दिया गया है।
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचियर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इज़ी वोंग
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से चोट के चलते बाहर हुई Shreyanka Patil, रिप्लेसमेंट के नाम का हुआ ऐलान