टी20 वर्ल्ड कप 2026 से चोट के चलते बाहर हुई Shreyanka Patil, रिप्लेसमेंट के नाम का हुआ ऐलान

Published - 19 Jun 2026, 09:28 AM | Updated - 19 Jun 2026, 10:04 AM

Shreyanka Patil 1

Shreyanka Patil's replacement: इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम भी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में हिस्सा ले रही हैं। टीम इंडिया ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पिछला मुकाबला नीदरलैंड्स से हुआ, जिसमें भारत ने 95 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

हालांकि, नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली बड़ी जीत की ख़ुशी थोड़ी फीकी हो गई, क्योंकि टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) चोटिल हो गई थीं। उन्हें फील्डिंग के दौरान टखना मुड़ने के बाद दर्द से कराहते देखा गया था। तभी इस बात के कयास लगने शुरू हो गए थे कि शायद वो टूर्नामेंट में दोबारा ना नजर आएं और अब उनके बाहर होने की जानकारी सामने आ गई है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से Shreyanka Patil हुईं बाहर

Shreyanka Patil

23 वर्षीय ऑफ स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने साल 2023 में भारत के लिए डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्हें कई बार चोटिल होने के कारण लंबे समय तक बाहर रहना पड़ा है। अब लगा था कि वो फिट होकर अपना जलवा दिखाएंगी लेकिन एक बार फिर से इंजरी का शिकार हो गईं। नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्हें सिर्फ एक गेंद डालने के बाद ही मैदान छोड़ना पड़ा।

टखने के लिगामेंट की चोट बनी बाहर होने का कारण

अपनी ही गेंद पर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) को फील्डिंग के दौरान पैर का टखना मुड़ने के कारण परेशानी हुई और फिर बगी में स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर गईं। वहीं, अब जानकारी आ रही है कि टखने के लिगामेंट की चोट की वजह से श्रेयंका का सफर महिला टी20 वर्ल्ड कप में समाप्त हो गया है।

अनकैप्ड लेग स्पिनर को श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट के रूप में मिला मौका

श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) एक ऑफ स्पिन ऑलराउंडर हैं लेकिन उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया ने एक ऐसी लेग स्पिनर को चुना है, जो पहली बार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेगी। श्रेयंका के बाहर होने की वजह से 24 साल की लेग स्पिनर प्रेमा रावत को मौका मिला है। प्रेमा ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है लेकिन WPL में दो सीजन खेल चुकी हैं। प्रेमा RCB का हिस्सा हैं, जिसमें श्रेयंका भी शामिल हैं।

यह लेग स्पिनर उस इंडिया A टीम का हिस्सा थीं जो इंग्लैंड में छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेल रही है। इस सीरीज की शुरुआत 20 जून को नॉर्थम्प्टन में पहले T20 मैच से होनी है।। रावत 'राइजिंग स्टार्स विमेंस एशिया कप' में इंडिया A टीम का हिस्सा थीं और टीम के खिताब जीतने के सफर में उन्होंने 4.27 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: चेन्नई वनडे के लिए कोच गंभीर ने खेला मास्टरस्ट्रोक, रातोंरात इस ऑलराउंडर को टीम इंडिया में किया शामिल

Tagged:

Shreyanka Patil india women cricket team ICC Womens t20 world cup 2026 prema rawat
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com