IND vs AFG: चेन्नई वनडे के लिए कोच गंभीर ने खेला मास्टरस्ट्रोक, रातोंरात इस ऑलराउंडर को टीम इंडिया में किया शामिल
Table of Contents
Star All-Rounder Added To Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज के दो मैच हो चुके हैं। पहले दो मुकाबलों में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा। इसी वजह से शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने लगातार दो जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। धर्मशाला में भारत ने 7 विकेट से बाजी मारी थी, जबकि लखनऊ में 170 रनों से जीत हासिल की थी।
अब टीम इंडिया (Team India) को सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 20 जून को खेलना है। इस वेन्यू पर भारत ने करीब तीन साल से कोई भी ओडीआई मैच नहीं खेला है। ऐसे में लंबे समय बाद यहां पर खेलती नजर आएगी।
तीसरे वनडे को जीतकर भारत (Team India) की नजर अफगानिस्तान का 3-0 से सफाया करने पर होगी और इसके लिए हेड कोच गौतम गंभीर ने एक मास्टरस्ट्रोक खेला है। गंभीर ने स्क्वाड में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है, जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी तबाही मचा सकता है।
चेन्नई वनडे के लिए Team India में हुई धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI ने 15 खिलाड़ी चुने थे लेकिन हार्दिक पांड्या के बाहर होने से सिर्फ 14 ही रह गए। इसके बाद, किसी भी अन्य खिलाड़ी को पहले दो वनडे के दौरान बतौर रिप्लेसमेंट नहीं जोड़ा गया था। लेकिन अब तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में हर्षित राणा की एंट्री हुई है। हर्षित के पास गेंद और बल्ले दोनों से योगदान की काबिलियत है। इसी वजह से उन्हें सीमित ओवरों में काफी अहम खिलाड़ी माना जाता है।
टीम इंडिया में तीसरे वनडे के लिए हर्षित राणा को किया गया शामिल
BCCI ने 19 जून की सुबह एक मीडिया रिलीज के माध्यम से हर्षित राणा को तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में शामिल किए जाने की जानकारी दी। बोर्ड की तरफ बताया गया कि पुरुषों की चयन समिति ने हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड में जोड़ा गया है। राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं।
🚨 HARSHIT RANA INCLUDED FOR THE 3RD ODI VS AFGHANISTAN. 🚨 pic.twitter.com/Dt1benARz1
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 19, 2026
बता दें कि हर्षित राणा के चेन्नई में टीम इंडिया (Team India) के साथ लिंक-अप की मीडिया रिपोर्ट्स पहले से ही थीं। हालांकि, तब बताया गया था कि उन्हें सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट के माहौल में दोबारा से ढलने के लिए भारतीय स्क्वाड को ज्वाइन करने को कहा गया है, क्योंकि वह फरवरी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं। लेकिन अब उन्हें मुख्य स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा
यह भी पढ़ें: गुरनूर बरार ने गंभीर-गिल नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को दिया अपने शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय