KKR के पास कप्तान के हैं ये 3 तगड़े विकल्प, लेकिन शाहरुख खान नंबर-2 को जिम्मेदारी सौंपने के लिए हैं तैयार
Published - 24 Feb 2025, 06:33 AM
KKR: IPL 2024 के विजेता अभिनेता शाहरुख खान की टीम KKR ने आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन खिताब जीतने वाली टीम ने इस सीजन में उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद आईपीएल 2025 ऑक्शन में कप्तान खोजने उतरी कोलकाता कई खिलाड़ियों के पीछे भागती हुई नजर आई। लेकिन, कोई बड़ा नाम नहीं ले सकी। हालांकि केकेआर (KKR) की कप्तानी की रेस में 3 नाम शामिल हैं। इनमें से नंबर-2 वाले को शाहरूख खान ये जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
KKR के पास कप्तानी के लिए तीन खिलाड़ियों का है विकल्प
अजिंक्य रहाणे
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2024/12/06/ai7L4zvYVjlpXZTQhnm5.png)
केकेआर (KKR) ने 2 करोड़ की कीमत में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को अपनी टीम में शामिल किया था। रहाणे कप्तानी के लिए अच्छा विकल्प हैं। उन्होंने पिछले सीजन में घरेलू क्रिकेट में मुंबई की कप्तानी करते हुए रणजी ट्रॉफी जिताई थी। वे IPL में भी कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में रहाणे को कप्तानी देना कोलकाता के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है और वह इस समय अच्छी फॉर्म में भी हैं।
सैयद मुश्ताक अली में उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने कुल 8 मैच खेले हैं। इन 8 मैचों में रहाणे ने 432 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा का रहा है। इतना ही नहीं रहाणे ने शानदार खेल दिखाते हुए 19 छक्के भी लगाए हैं। इस तरह वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की भी लिस्ट में शामिल रहे। खास बात ये है कि वेंकटेश का नाम कप्तान की लिस्ट में पहले नंबर पर है।
वेंकटेश अय्यर
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2024/11/27/lKO56lgyFXkmRrpznyj4.jpg)
वेकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को केकेआर (KKR) ने 23 करोड़ की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया है। इतनी बड़ी बोली लगाने के बाद कोलकाता टीम ने कुछ संकेत दिए कि अय्यर उनके कोर ग्रुप का अहम हिस्सा हैं। साथ ही वे उन्हें लीडरशिप रोल में देख रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि अय्यर ने अभी तक कप्तानी नहीं की है। उन्होंने आईपीएल में अब तक 50 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 131 की स्ट्राइक रेट से 1,326 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 1 शतक और 3 विकेट लिए हैं। हालांकि ऐसा हो सकता है कि फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरूख खान उन पर भरोसा जताते हुए इस साल आईपीएल 2025 की कमान उनके हाथ में सौंप दें।
रिंकू सिंह
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/01/11/hOIb9cfwr9fXIDpFVZJE.png)
केकेआर (KKR) ने रिंकू सिंह (Rinku Singh) को सबसे महंगे 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इसके बाद से उनके कोलकाता का कप्तान बनने के आसार बनने लगे हैं। बता दें कि रिंकू घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की कप्तानी कर चुके हैं। वह यूपी टी20 लीग में भी कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें अंदाजा है कि वह कप्तानी कर सकते हैं। 46 आईपीएल मैचों में रिंकू ने 30.79 की औसत और 143.33 की स्ट्राइक-रेट से 893 रन बनाए हैं, जिसमें उनके चार अर्धशतक शामिल हैं। पहले तीन सीजन में रिंकू ने कुछ ही मैच खेले थे, लेकिन साल 2022 में उन्होंने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़िए : विराट कोहली नहीं, ये खिलाड़ी है पाकिस्तान का असली सिरदर्द, हर बार पड़ोसियों को देता है गहरा जख्म