IPL 2026 Points Table: Chennai Super Kings की हार से कई टीमों की उम्मीदों को लगा झटका, हैदराबाद की जीत ने गुजरात को प्लेऑफ में पहुंचाया, पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदला
Published - 19 May 2026, 02:16 AM | Updated - 19 May 2026, 02:25 AM
Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली करारी शिकस्त ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के प्लेऑफ के सपने को बहुत बड़ा झटका दिया है। चेपॉक के मैदान पर मिली इस 5 विकेट की हार से न केवल चेन्नई के करोड़ों प्रशंसकों का दिल टूटा, बल्कि टूर्नामेंट की अंक तालिका में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
हैदराबाद की इस धमाकेदार जीत ने उन्हें सीधे प्लेऑफ का टिकट थमा दिया है। दिलचस्प बात यह रही कि इस मैच के नतीजे के साथ ही गुजरात टाइटंस भी आधिकारिक रूप से क्वालीफाई कर गई, जबकि बीच के पायदानों पर फंसी कई अन्य टीमों का गणित पूरी तरह बिगड़ गया है।
हैदराबाद और गुजरात का प्लेऑफ में एंट्री

अगर पॉइंट्स टेबल के ताजा हालातों को समझें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 13 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ शान से टॉप पर बनी हुई है।
चेन्नई को धूल चटाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के भी अब 13 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर आ गई है। हैदराबाद की इस शानदार जीत का सीधा फायदा गुजरात टाइटंस (GT) को मिला।
गुजरात की टीम 13 मैचों में 16 अंक और +0.400 के बेहतर नेट रन रेट की बदौलत दूसरे नंबर पर काबिज है। इस तरह टेबल की टॉप-3 टीमें अब पूरी तरह तय हो चुकी हैं।
Chennai Super Kings छठे नंबर पर फिसली
यह हार चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए बहुत बड़ा झटका था। चेन्नई की टीम अब 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंकों पर ही ठिठक गई है।
लगातार मिल रही असफलताओं के कारण उनका नेट रन रेट भी माइनस में (-0.016) पहुंच चुका है, जिसके चलते टीम छठे पायदान पर खिसक गई है। अब सीएसके के पास लीग स्टेज का केवल एक मुकाबला बचा है।
इसे जीतने के बाद भी टीम ज्यादा से ज्यादा 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। खराब रन रेट और बाकी टीमों के मजबूत समीकरण को देखते हुए अब चेन्नई (Chennai Super Kings) को प्लेऑफ का टिकट पाने के लिए किस्मत और दूसरी टीमों के नतीजों के भरोसे बैठना होगा।
चौथे स्थान पर पंजाब और राजस्थान रेस में आगे
सीएसके (Chennai Super Kings) की इस हार ने नंबर-4 के आखिरी प्लेऑफ स्पॉट की लड़ाई को बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय बना दिया है। मौजूदा समय में पंजाब किंग्स (PBKS) 13 मैचों में 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर कब्जा जमाए हुए है।
वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है, लेकिन उसके पास अभी दो मैच बचे हैं जो उसे 16 अंकों तक ले जा सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी 13 मैचों में 12 अंक लेकर सातवें पायदान पर लड़ रही है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी 11 अंकों के साथ रेस में बनी हुई है, जबकि मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सफर इस सीजन से समाप्त हो चुका है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर