अफगानिस्तान ODI सीरीज में Sanju Samson की वापसी! IPL में अच्छे प्रदर्शन का इनाम, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस
Published - 18 May 2026, 05:40 PM
भारतीय क्रिकेट फैंस और खासकर संजू सैमसन (Sanju Samson) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो संजू सैमसन (Sanju Samson) की टीम इंडिया की वनडे टीम में दोबारा एंट्री होने जा रही है।
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज के लिए उनका सिलेक्शन लगभग पक्का माना जा रहा है। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उनके बल्ले से निकले ताबड़तोड़ रनों का इनाम अब सिलेक्टर्स उन्हें देने की तैयारी में हैं।
आईपीएल 2026 में Sanju Samson का शानदार प्रदर्शन

इस साल संजू सैमसन (Sanju Samson) आईपीएल में एक बिल्कुल अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर दी है।
इस सीजन में बैटिंग करते हुए उन्होंने अब तक 400 से ज्यादा रन लगा दिए हैं, जिसमें दो शानदार शतक और कुछ बेहतरीन हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं।
मुश्किल वक्त में क्रीज पर टिककर टीम की पारी को संभालना और 160 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाना उनकी काबिलियत को दिखाता है। इसी लाजवाब फॉर्म को देखकर सिलेक्टर्स ने उन्हें वनडे टीम में वापस बुलाने का मन बना लिया है।
ध्रुव जुरेल को टीम में कर सकते हैं रिप्लेस
भारतीय वनडे टीम के मिडिल ऑर्डर में इस समय जगह बनाने के लिए तगड़ा कॉम्पिटिशन चल रहा है। खबरों की मानें तो आगामी सीरीज में संजू सैमसन (Sanju Samson) टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की जगह ले सकते हैं।
ध्रुव जुरेल को हाल के दौरों में टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में मौका दिया गया था, लेकिन संजू सैमसन (Sanju Samson) की मौजूदा फॉर्म इतनी कमाल की है कि सिलेक्टर्स अब संजू को उनसे आगे रख रहे हैं।
जुरेल की जगह संजू को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में लाकर मिडिल ऑर्डर को और मजबूत किया जाएगा। इससे पहले ध्रुव जुरेल वनडे टीम के 15 सदस्यी टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल सका।
अफगानिस्तान सीरीज में मिलेगा बड़ा मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली यह वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम रहने वाली है। संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए भी यह खुद को वनडे फॉर्मेट में पूरी तरह साबित करने का एक गोल्डन चांस होगा।
उन्होंने साल 2024 के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में एक धमाकेदार सेंचुरी भी लगाई थी, पर उसके बाद उन्हें लगातार खेलने के मौके नहीं मिल पाए।
अब जब वह अपने करियर की सबसे बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं, तो चयनकर्ता भी उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग को ध्यान में रखकर टीम का रेगुलर हिस्सा बनाना चाहते हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर