श्रीलंका के साथ टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज का हुआ ऐलान, मुकाबलों की डेट भी हुई घोषित

Published - 18 May 2026, 04:41 PM | Updated - 18 May 2026, 04:45 PM

Team India

इस साल भारत उन सभी देशों से टेस्ट मैच खेल रहा है जिनके साथ लगभग कई सालों से मैच नहीं है। जिसमें टीम इंडिया (Team India) के श्रीलंका दौरे को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का ऐलान हो गया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीरीज अगस्त के दूसरे हाफ में खेली जाएगी। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए दो हफ्ते की विंडो तैयार की है। हालांकि, फैंस जिस टी20 सीरीज की उम्मीद कर रहे थे, उसे लेकर अभी संशय बना हुआ है।

अगस्त में होगा भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच

Team India

टीम इंडिया (Team India) का श्रीलंका दौरा टेस्ट क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच खेली जा सकती है।

हालांकि अभी तक दोनों बोर्ड की तरफ से सटीक तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मैचों के लिए समय तय कर लिया गया है। यह सीरीज श्रीलंका प्रीमियर लीग के खत्म होने के ठीक बाद शुरू होगी।

आपको बता दें इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच चार साल पहले टेस्ट सीरीज खेला गया था जो मार्च 2022 में दो मैचों का सीरीज था उसके बाद सीधा अगस्त 2026 में खेला जाएगा।

IPL हिस्ट्री में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने Virat Kohli, युवाओं के लिए स्थापित किया नया कीर्तिमान

किस फोर्मेट में खेला जाएगा यह मैच?

यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया (Team India) के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा है। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम को श्रीलंका की धरती पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ इस विंडो की जानकारी शेयर की है।

आपको बता दें भारत दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाकर हार चुकी है। एक बार न्यूजीलैंड के हाथो और एक बार ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है।

BAN vs PAK: पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप, सिर्फ 232 रन पर ढेर, फिर से हार की दहलीज पर पड़ोसी

Team India के साथ टी20 सीरीज का क्या हुआ?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे पर प्रस्तावित टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, यह टी20 सीरीज पिछले साल आए चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से प्रस्तावित की गई थी।

लेकिन टीम इंडिया (Team India) का सितंबर का शेड्यूल काफी व्यस्त है, जिसके कारण इन मैचों के आयोजन में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल केवल टेस्ट मैचों पर ही सहमति बन पाई है।

Tagged:

team india srilanka vs India SL vs IND TEST SERIES
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अगस्त 2026 में

चार साल बाद
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com