अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग-11 आई सामने, इन खिलाड़ियाें को मौका देंगे कोच गंभीर

Published - 09 Jun 2026, 09:54 AM | Updated - 09 Jun 2026, 10:34 AM

India

India's playing 11 for 1st ODI against Afghanistan: भारतीय टीम घर पर अफगानिस्तान की मेजबानी कर रही है। इस दौरान दोनों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले निर्धारित हैं। टेस्ट मुकाबले का आयोजन हो चुका है, जो 6 से 8 जून तक मुल्लांपुर में खेला गया। इस मुकाबले में शुभमन गिल की अगुआई में भारत ने इतिहास रचने का काम किया और एक पारी व 300 रनों के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने हर विभाग में अपना दमखम दिखाया और अफगानिस्तान को कोई भी मौका नहीं दिया।

अब भारत (India) और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में टक्कर देखने को मिलेगी, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी। सीरीज का पहला वनडे धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हेड कोच गौतम गंभीर किन खिलाड़ियों को मौका देंगे, इस पर सभी की नजर है। इस लेख में जानिए कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से खिलाड़ी नजर आ सकते हैं।

रोहित-गिल ओपनर, नंबर 3 पर जायसवाल को मिल सकता है मौका

India 1

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत (India) की ओपनिंग जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल नजर आ सकते हैं। गिल तो कप्तान हैं तो उनका खेलना तय ही हैं। वहीं, रोहित को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है कि वे सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे। उनका फिटनेस टेस्ट होना बाकी है और इसके लिए वे कड़ी तैयारी कर रहे हैं।

नंबर-3 पर भारत (India) की तरफ से इस बार विराट कोहली नहीं होंगे, क्योंकि वे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में चुने गए यशस्वी जायसवाल को खिलाया जा सकता है। भारत के पास ईशान किशन भी हैं, लेकिन उम्मीद है कि जायसवाल को ही गंभीर मौका दे सकते हैं।

धर्मशाला वनडे के लिए ऐसा हो सकता है India का मिडिल ऑर्डर

टॉप ऑर्डर के बाद, नंबर-4 पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। श्रेयस ने इस पोजीशन पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और दो सालों से प्रदर्शन की बदौलत सभी का भरोसा जीता है। इसके बाद, विकेटकीपर केएल राहुल नजर आएंगे। भारत (India) की प्लेइंग XI में नंबर-6 पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मौका मिलने की उम्मीद है। रोहित की तरह ही हार्दिक को भी अपना फिटनेस टेस्ट पास करना बाकी है, लेकिन संभावना है कि वे सफल रहेंगे।

नंबर-7 पर स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है, क्योंकि सीरीज के लिए भारत (India) ने रवींद्र जडेजा या अक्षर पटेल में से किसी को भी नहीं चुना है।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में इन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका

पहले वनडे के लिए भारत (India) के गेंदबाजी विभाग में स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को मौका मिलने की उम्मीद है। भारत के पास हर्ष दुबे भी विकल्प के रूप में हैं लेकिन कुलदीप जैसे अनुभवी स्पिनर को बाहर शायद ही बिठाया जाए। इसके बाद, तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी के साथ प्रिंस यादव या फिर गुरनूर बरार में से किसी एक को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

प्रिंस यादव को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के कारण चुना गया है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 16 विकेट झटके थे और उनका इकॉनमी रेट भी 9 से कम था। वहीं, गुरनूर बरार ने अभी तक किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है लेकिन गुजरात टाइटंस के साथ स्क्वाड में थे। उनसे टीम मैनेजमेंट और कप्तान गिल काफी प्रभावित हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत (India) की संभवित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज में कुछ ऐसी होगी Team India की प्लेइंग इलेवन, वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर-3-4-5 पर संजू, अय्यर, तिलक...

Tagged:

indian cricket team shubman gill Gautam Gambhir Rohit Sharma shreyas iyer afghanistan cricket team Arshdeep Singh
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com