AFG के खिलाफ बदलेगी ओपनिंग जोड़ी, वैभव के साथ अभिषेक नहीं ये खिलाड़ी करेगा पारी की शुरुआत

Published - 01 Sep 2026, 03:35 PM | Updated - 01 Sep 2026, 04:05 PM

India 20

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तीन मैचों की टी20 सीरीज की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीरीज का आगाज 13 सितंबर को होगा और अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को अपना होम वेन्यू चुना है। इसी वजह से तीनों ही मुकाबले यहीं खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान ने सीरीज के लिए काफी पहले ही अपना स्क्वाड घोषित कर दिया था लेकिन भारत के स्क्वाड का ऐलान अभी नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स हैं कि 24 से 48 घंटों में भारतीय टीम (Indian Team) की घोषणा हो सकती है। इसी वजह से फैंस के बीच काफी चीजों को लेकर चर्चा हो रही है, जिनमें ओपनिंग जोड़ी भी शामिल है।

अफगानिस्तान के खिलाफ India की तरफ से वैभव-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी का नजर आना मुश्किल

India 21

इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ मिलाकर भारत (India) ने अपनी पिछली दो टी20 सीरीज में कुल 8 मैच खेले हैं। इनमें से 6 मैचों में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने साथ में पारी की ओपनिंग की है लेकिन ज्यादातर मुकाबलों में टीम इंडिया को खराब शुरुआत ही मिली है। इंग्लैंड में वैभव ने तीन मैच खेले थे और अभिषेक के साथ जोड़ी बनाई थी लेकिन 15 वर्षीय खिलाड़ी फ्लॉप रहा था।

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में दो अर्धशतक की मदद से 151 रन बनाकर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। लेकिन अभिषेक शर्मा का हाल बुरा रहा। इंग्लैंड में अभिषेक का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा, लेकिन जिम्बाब्वे में वे महज 11 रन ही बना पाए। तीनों ही मुकाबलों में उनका बल्ला नहीं चला।

अभिषेक की खराब फॉर्म के कारण ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की संभावना

पिछले साल अपने बल्ले से तबाही मचाने वाले अभिषेक शर्मा ने 2026 में अभी तक भारत (India) के लिए काफी साधारण प्रदर्शन किया है। उनका खराब फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी देखने को मिला। इसके बाद, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने औसत प्रदर्शन किया लेकिन जिम्बाब्वे में पूरी तरह फ्लॉप रहे।

इसी वजह से भारत (India) के स्क्वाड में अफगानिस्तान सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा को जगह मिलेगी, यह पक्का नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, उन्हें ड्रॉप शायद न किया जाए लेकिन प्लेइंग XI में उनकी जगह जरूर खतरे में लग रही है।

वैभव के साथ संजू कर सकते हैं पारी की शुरुआत

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्हीं खिलाड़ियों को बरकरार रखा जा सकता है, जो एशियन गेम्स 2026 के लिए चुने गए हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे पर गायब रहने वाले संजू सैमसन की वापसी हो सकती है, क्योंकि उन्हें भी एशियन गेम्स के लिए चुना गया है।

यही कारण है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के साथ संजू सैमसन भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। संजू ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसी वजह से जब उन्हें बीच में नजरअंदाज किया जा रहा था तो फैंस काफी नाराज दिखे और कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने भी इसका विरोध किया। अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वाड में वापस बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अब कब होगी गौतम गंभीर की कोचिंग पद से छुट्टी? यहां जानें संभावित तारीख

Tagged:

team india abhishek sharma afghanistan cricket team IND vs AFG Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com