WTC COUNTDOWN: साउथैम्प्टन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड है खराब, पहला मैच खेलेगा न्यूजीलैंड
Table of Contents
भारतीय (Indian) और न्यूजीलैंड (New Zealand) टीम के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. यह मैच इंग्लैंड के साउथैम्प्टन के मैदान पर खेला जाना है. दोनों ही टीमें यहां ना सिर्फ जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी बल्कि अपना-अपना रिकॉर्ड भी सुधारने की पूरी कोशिश करेंगी. जहां न्यूजीलैंड का साउथैम्प्टन में पहला मैच होगा, वहीं भारतीय टीम का भी कुछ अच्छा रिकॉर्ड नहीं है. फाइनल मैच शुरू होने में अब बस 30 दिन ही शेष हैं.
आईसीसी ने किया ट्वीट
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/iccipl2021bccit20worldcup-1.jpg)
भारतीय टीम (Indian Team) और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट चैम्पियनशिप के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच के लिए सिर्फ अब 30 दिन ही बचे हैं. खुद आईसीसी ने इस बात की जानकारी दी है. आईसीसी ने इस मैच को लेकर एक ट्वीट किया है. ट्वीट में लिखा है कि हम टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल शुरू होने से हम सिर्फ 30 दिन ही दूर हैं. यह मैच 18 से 22 जून तक खेला जाएगा. इससे पहले इंग्लैंड के साथ ही न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं. पहला मैच 2 जून से लंदन और दूसरा मैच 10 जून से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड को मिलेगा फायदा
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/ezgif.com-gif-maker-8.jpg)
Indian Team के साथ फाइनल खेलने से पहले न्यूजीलैंड को इंग्लैंड टीम के साथ दो टेस्ट मैच खेलने हैं. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है. ऐसे में कीवी खिलाड़ियों को इंग्लैंड के हालात, मौसम और पिच से तालमेल बैठाने का ज्यादा समय मिल जाएगा. डब्ल्यूटीसी में भारतीय टीम के विपक्षी कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टीम इंडिया के बारे में बहुत अच्छी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि भारत के साथ खेलना हमेशा ही शानदार रहा है. अभी हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी तब तक हम उनका इंतजार करेंगे.
साउथैम्प्टन में Indian Team ने खेले हैं दो मैच
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/279011.4.jpg)
भारतीय टीम (Indian Team) भले ही इस समय टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज है. लेकिन, साउथैम्प्टन के मैदान पर दो टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा था. ये दोनों ही मैच इंग्लैंड से खेले थे. पहला मैच 27-31 जुलाई 2014 को खेला गया था. जिसमे भारतीय टीम को 266 रन से और दूसरा 30 अगस्त-2 सितम्बर 2018 तक खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने 60 रन से जीत दर्ज की थी. ऐसे में भारत जीत दर्ज करने के साथ ही अपना प्रदर्शन सुधारने पर ध्यान देगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम का यहां पहला मैच खेलेगी.