IND vs WI Today Match Prediction, 5th T20I – जानें कौन जीतेगा निर्णायक मुकाबला, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 16 Oct 2026, 11:30 AM | Updated - 16 Oct 2026, 11:45 AM

IND vs WI Today Match Prediction
IND vs WI 5th T20I 2026

IND vs WI Today Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I श्रृंखला का पांचवा और अंतिम मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम ने चौथे मुकाबले में श्रृंखला में वापसी करते हुए भारतीय टीम को 14 रन से हराकर श्रृंखला को रोमांचक मुकाम पर पहुंचा दिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम ने कप्तान शाई होप की 102* रनों की विस्फोटक पारी के दम पर 247 रन बनाए।

दूसरी पारी में टीम इंडिया ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन कीमो पॉल के बेहतरीन बोलिंग स्पेल के चलते टीम इंडिया 223 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से इस मैच में संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs WI Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

IND vs WI Live Score, 5th T20I

IND vs WI 5th T20I मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

IND vs WI Live Score

मैच डिटेल्स (IND vs WI Match Details)

मैच इंडिया बनाम वेस्टइंडीज
स्टेडियम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
मैच की तारीख 17 अक्टूबर 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports Network, DD Sports, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Head-to-Head)

  • मैच: 39

  • इंडिया ने जीते: 23

  • वेस्टइंडीज ने जीते: 15

  • ड्रॉ/टाई: 1

हालिया फॉर्म (IND vs WI Recent Form)

इंडिया: L, W, L, W, W

वेस्टइंडीज: W, L, W, L, W

पिच रिपोर्ट (IND vs WI Pitch Report- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है जिससे बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।

यहां खेले गए पिछले 10 (T20I) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 40%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 60%
पहली पारी का औसत स्कोर 148
दूसरी पारी का औसत स्कोर 153
पिच अनुकूल स्पिनर्स के लिए अनुकूल (51%)

IND vs WI Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर इंडिया टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 225–240

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 190–210

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (IND vs WI Playing XI Today)

इंडिया प्लेइंग-XI:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI:

शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND vs WI Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • संजू सैमसन ने पिछले मैच में आक्रामक पारी खेली है। ये अभी तक श्रृंखला में 152 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

  • शाई होप अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले मैच में इन्होंने श्रृंखला में अपना दूसरा शतक लगाया है। ये अभी तक 261 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • कीमो पॉल ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए हैं। ये एम. चिन्नास्वामी की पिच पर भी कारगर साबित हो सकते हैं।

  • अर्शदीप सिंह पिछले मैच में महंगे साबित हुए हैं, हालांकि ये अभी तक कुल 5 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।

IND vs WI Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

वेस्टइंडीज टीम ने पिछले मैच में पलटवार करते हुए जीत दर्ज की है। हालांकि, टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान शाई होप पर निर्भर करती है। दूसरी तरफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है, लेकिन इस श्रृंखला में टीम के गेंदबाज महंगे साबित हुए हैं जो टीम के लिए एक चिंता का विषय है। इस मैच में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है।

इंडिया के जीतने की संभावना: 60%

वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: शाई होप पर इन 3 फ्रेंचाइजियों की पैनी नजर, विंडीज कप्तान को 25 करोड़ तक खरीदने को तैयार

IND vs WI T20 Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

इंडिया टीम स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

वेस्टइंडीज टीम स्क्वाड:

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

India vs West Indies IND vs WI 5th T20I IND vs WI Today Match Prediction IND vs WI Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com